featured पंजाब

पंजाब: रोड शो के दौरान भगवंत मान पर हमला, मान के आंख में लगा पत्थर!

photo 89505254 पंजाब: रोड शो के दौरान भगवंत मान पर हमला, मान के आंख में लगा पत्थर!

पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे भगवंत मान पर रोड शो के दौरान हमला हुआ। अमृतसर में रोड शो के दौरान भगवंत मान जख्मी हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व धूरी से विधानसभा प्रत्याशी भगवंत मान ने शुक्रवार को अमृतसर के अटारी में रोड शो किया।

पंजाब: रोड शो के दौरान भगवंत मान पर हमला

पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे भगवंत मान पर रोड शो के दौरान हमला हुआ। अमृतसर में रोड शो के दौरान भगवंत मान जख्मी हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व धूरी से विधानसभा प्रत्याशी भगवंत मान ने शुक्रवार को अमृतसर के अटारी में रोड शो किया। गाड़ी की सनरूफ से निकल कर प्रचार करते समय उन पर भीड़ में से किसी ने कोई वस्तु फेंकी। यह वस्तु उनकी आंख पर आकर लगी। इस पर मान कुछ देर के लिए गाड़ी में बैठ गए।

प्रचार के दौरान कुलियों के दो गुट भिड़ गए

दरअसल, भगवंत मान के चुनाव प्रचार के दौरान कुलियों के दो गुट भिड़ गए और एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। भगवंत मान अटारी विधानसभा क्षेत्र से आप प्रत्याशी व पूर्व डीसी जसविंदर सिंह के समर्थन में रोड शो कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पथराव के दौरान एक पत्थर भगंवत मान के आखं पर जा लगा। कुछ देर बार भगवंत मान फिर सनरूफ से बाहर निकले और बताया कि समर्थकों की ओर से बरसाए जा रहे फूलों में से एक फूल उनकी आंख में लग गया।

भीड़ में से किसी ने भगवंत मान की तरफ पत्थर मारा

इससे पहले, इस घटना के बाद कहा गया कि भीड़ में से किसी ने भगवंत मान की तरफ पत्थर मारा है। हालांकि आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। लगने वाली चीज इतनी तेज थी कि भगवंत मान ने तुरंत आंख पर हाथ रख लिया और तीन-चार बार उसे साफ करने की कोशिश की। इसके बाद मान अपनी आंख साफ करने के लिए गाड़ी में बैठ गए। वह करीब 5 मिनट तक गाड़ी में ही बैठे रहे।

Related posts

रणबीर कपूर के “संजू” टीजर ने यू-ट्यूब पर तोड़े सारे रिकॉर्ड मचाया तहलका

mohini kushwaha

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, हिज्बुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर रियाज नायकू ढेर 

Shubham Gupta

ओमिक्रॉन के खतरे को देखते पंजाब सरकार अलर्ट, राज्य में लग सकती हैं पाबंदियां

Rahul