Breaking News featured देश पंजाब राज्य

किसान बिल के खिलाफ पंजाब में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी, कल राहुल गांधी भी होंगे शामिल

किसान बिल

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान बिल को लेकर किसानों में भारी रोष हैं। किसान लगातार अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं। शुक्रवार को पंजाब में किसानों के द्वारा रेल रोको अभियान जारी रहेगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली के आसपास के इलाकों में भी विरोध किया जायेगा। किसानों की मांग है कि सरकार एमएसपी देने की बात बिल में शामिल करे।

रेल रोको अभियान जारी

पंजाब के अमृतसर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पिछले 9 दिनों से रेल पटरी पर बैठी हुई हैं। कमेटी के सुखविंदर सिंह का कहना है कि हमारा ये प्रदर्शन 5 अक्टूबर तक चलेगा इसके बाद आगे का फैसला किया जायेगा।

राहुल गांधी पंजाब में प्रदर्शन में होंगे शामिल

3 अक्टूबर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब में प्रदर्शन में शामिल होंगे। पंजाब से दिल्ली तक ट्रैक्टर रैली निकाली जायेगी। जिसमें राहुल गांधी, कैप्टन अमरिंदर के साथ शामिल होंगे। हालांकि, हरियाणा ने पहले ही कह दिया है कि वो अपने यहां ये रैली नहीं घुसने देगा।

किसान बिल को लेकर किसानो ने शुरू किया ‘रेल रोको’ आंदोलन

सोनिया गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी किया हैं। जिसमे सोनिया गांधी ने किसानों की मांगों को सही ठहराया हैं और मोदी सरकार पर हमला बोला हैं। सोनिया ने आरोप लगते हुए कहा कि मोदी सरकार किसानों को खून के आंसू रुला रही हैं। सोनिया ने सरकार से सवाल पूछा कि किसानों की रक्षा कौन करेगा, क्या सरकार ने इस बारे में सोचा है?

ट्रेन सेवाएं हुई बाधित

पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में किसान सड़कों और रेल की पटरीयों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां प्रदर्शन के चलते कई जगह ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं। बीते दिन भी अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल, हरसिमरत कौर को हिरासत में लिया गया था।

Related posts

मानहानि मामले में कुमार विश्वास ने फोडा केजरीवाल पर ठीकरा…

lucknow bureua

मेरठ में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, बिना वैक्सीन दे दिया सर्टिफिकेट

Aditya Mishra

कोहली बोले मुझे भी आराम की जरूरत, इंसान हूं कोई रोबोट नहीं

Breaking News