#Meerut Breaking News featured यूपी हेल्थ

मेरठ में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, बिना वैक्सीन दे दिया सर्टिफिकेट

मेरठ में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, बिना वैक्सीन दे दिया सर्टिफिकेट

मेरठ: कोरोना वैक्सीन का टीका देशभर में लगाया जा रहा है। इसके साथ ही सभी लोगों को सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। इसे ऑनलाइन भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

बिना वैक्सीन दे दिया सर्टिफिकेट

मेरठ में एक महिला के साथ अजीब घटना हुई। मेडिकल कॉलेज में पहले उसे टीकाकरण देने से मना कर दिया गया। लेकिन जब वह घर लौटी तो उसे ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ।

वृद्ध महिला के अनुसार उसने अपना रजिस्ट्रेशन करवा रखा था, लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद वहां उसका टीकाकरण नहीं हो पाया।

भेज दिया ऑनलाइन सर्टिफिकेट

शास्त्री नगर की रहने वाली सुधा अग्रवाल जब घर पहुंची तो उन्हें ऑनलाइन सर्टिफिकेट मिल गया था। यह सर्टिफिकेट उन्हीं लोगों को मिलता है, जिनका टीकाकरण हो चुका है।

ऐसे में इस बड़ी धांधली पर महिला ने नाराजगी जताई। उसके अनुसार यह बहुत बड़ी लापरवाही है। बिना टीकाकरण के सर्टिफिकेट देना मेरठ के मेडिकल कॉलेज की बड़ी गड़बड़ी को दर्शाता है।

Related posts

14 साल बाद बढ़ेंगे माचिस की डिब्बी के दाम, जानें नई कीमत

Nitin Gupta

झारखंड में बाबूलाल मरांडी की पार्टी ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से लिया समर्थन वापस 

Rani Naqvi

पेट्रोल-डीजल के दामों में आज कोई बढ़ोत्तरी नहीं, जानें क्या हैं कीमतें..

pratiyush chaubey