Breaking News featured देश यूपी राज्य

Hathras Gangrape: प्रियंका व राहुल गांधी समेत 200 कांग्रेसियों पर 4 संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज 

rahul Hathras Gangrape: प्रियंका व राहुल गांधी समेत 200 कांग्रेसियों पर 4 संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज 
  • भारत  खबर || नई दिल्ली

Hatteras Gangrape :  प्रियंका-राहुल गांधी समेत दोस्तों कांग्रेसियों पर स्टार संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बताते चले कि प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi और राहुल गांधी दिनांक 1 अक्टूबर दिन गुरुवार को हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार के हाल-चाल जानने व उनसे मिलने के लिए निकले थे। वहीं उनके काफिले को ग्रेटर नोएडा में प्रशासन द्वारा रोक लिया गया। उन्हें  कोरोना संक्रमण से फैल रहे खतरे  के बारे में आगाह करते हुए हाथरस ना जान चेतावनी दी गई। लेकिन प्रशासन की बात को नकारते हुए राहुल गांधी Rahul gandhi  प्रियंका गांधी अपने  पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ गाड़ियों को वहीं छोड़ पैदल ही हाथरस के लिए चल पड़े। प्रशासन ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्होंने प्रशासन की एक न मानी ।

बताते चलें कि प्रशासन की बात को नकारते हुए प्रियंका और राहुल गांधी समेत 200 कांग्रेसी नेताओं  के साथ छात्र जाने के लिए पैदल चल दिए। इसे देखते हुए प्रशासन को  उनके खिलाफ सख्त कदम उठाना पड़ा। प्रशासन और कांग्रेसी नेताओं के बीच काफी धक्का-मुक्की भी हुई।  इसके चलते राहुल गांधी जमीन पर भी गिर  गए।  जिसका अंजाम यह हुआ कि प्रशासन द्वारा हल्का लाठीचार्ज  जारी कर दिया गया वह दोस्तों कांग्रेसी नेताओं पर चार संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कांग्रेसी नेताओं पर धारा 144 का उल्लंघन करते हुए आईपीसी की धारा 188, और धारा 269, 270 के तहत  मुकदमा दर्ज  किया गया है।

Rahul, Priyanka Gandhi

Rahul Gandhi ने टि्वटर पर किया वीडियो वायरल

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि हाथरस गैंगरेप पीड़िता  के प्रकरण  पर गरीब वंचितों की  आवाज दबाई जा रही है। प्रशासन जानबूझकर ऐसी हरकतों को अंजाम दे रहा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर कर करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार अत्याचारी कहकर संबोधित किया। राहुल गांधी का कहना था कि क्या आम आदमी पीड़ित के परिवारों से मिलने भी नहीं जा सकता। इसी के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे काफिले को उनके कहने  पर ही रोका गया है ।

rahul gandhi

आज राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर ट्विटर के माध्यम से गांधी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा… मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं, मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं।’

गाँधी जयंती की शुभकामनाएँ।

Related posts

नीतीश सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, 50 साल से अधिक उम्र वालों की जा सकती है नौकरी

Aman Sharma

कहीं गोवर्धन पर्वत भी ना बेच डाले भाजपा सरकार- प्रियंका गांधी

Aditya Mishra

मप्र: कांग्रेस कार्यालय में लगाई गई संजय गांधी की तस्वीर, बढ़ने लगा सियासी पारा

Ankit Tripathi