featured देश राज्य

सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर विरोध जारी, महिला पत्रकारों पर हमला

सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर विरोध जारी, महिला पत्रकारों पर हमला

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद केरल के सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश को मंजूरी दिए जाने के बाद भी लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और मंदिर के द्वार खोले जाने के विरोध में आत्महत्या तक की धमकी दे चुके हैं। मंदिर में दरवाजे सभी उम्र की महिलाओं के लिए खोलने को लेकर वहां लोग विरोध कर रहे हैं। वहीं मंदीर में प्रवेश को लेकर विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शन हिंसक होता देख पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज भी की जिसमें कई लोग घायल भी हुए हैं।

 

women 1 सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर विरोध जारी, महिला पत्रकारों पर हमला

 

ये भी पढें:

 

दिल्लीःसंचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने BBNL के कॉरपोरेट कार्यालय का उद्धाटन किया
दिल्ली के 5 सितारा होटल हयात के बाहर कपल को धमकाता और तमंचा लहराता दिखा पूर्व सांसद का बेटा

 

सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों ने 4 महिला पत्रकारों पर हमला किया है। इस दौरान पत्रकारों को वहां से जाने को कहा गया। इतना ही नहीं, पत्रकारों की कई गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया है और तोड़ फोड़ की गई है। इस दौरान पत्रकारों से धक्का मुक्की भी की गई। जिन पत्रकारों पर हमला हुआ है, उनमें कुछ बड़े मिडीया संस्थानों के पत्रकार भी शामिल हैं।

 

सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फ़ैसले के बाद केरल का सबरीमाला मंदिर आज पहली बार खुल रहा है। कोर्ट के आदेश के बावजूद 2 महिलाओं को मंदिर के अंदर जाने से रोक दिया गया। इनमें एक आंध्र की और दूसरी केरल के अल्लपुरा की महिला है। इन लोगों को वापस बेस कैंप भेज दिया गया है। वहीं पुलिस के तमाम बंदोबस्त के बावजूद प्रदर्शनकारी जगह-जगह महिलाओं को रोक रहे हैं। महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे लोग श्रद्धालुओं की गाड़ियों की चेकिंग कर रहे हैं। मंदिर के आस-पास तनाव का माहौल है। फिलहाल सात प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया गया है।

 

ये भी पढें:

 

सबरीमाला मंदिर में आने वाली महिलाओं के टुकड़े कर दिए जाने चाहिए- मलयालम अभिनेता कोल्लम थुलासी
सबरीमाला मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद भी महिलाओं के प्रवेश पर विरोध-प्रदर्शन जारी

Related posts

बिकिनी फोटोज में मॉडल ने मचाई सनसनी

mohini kushwaha

मेकअप पर हुई टिप्पणी पर भड़की दुल्हन ने किया शादी से इन्कार, बैरंग लौटी बारात

Shailendra Singh

लखनऊ में राजनाथ सिंह के लिए कांटे बिछाने आई हैं पूनम सिन्हा, देखें कैसा होगा मुकाबला?

bharatkhabar