featured देश

इंडियन नौसेना की पनडुब्बी बचाव की ताकत में हुआ इजाफा

इंडियन नौसेना की पनडुब्बी बचाव की ताकत में हुआ इजाफा

पश्चिमी नौसेना कमान ने डीएसआरवी (डीप सबमर्जेन्स रेस्क्यू व्हिकल) के शुरूआती परीक्षण सफलतापूर्वक किए हैं। इससे भारतीय नौसेना की ताकत बहुत बढ़ गई है। डीएसआरवी तीन चलाक दल द्वारा संचालित किया जाता है और वह निष्क्रिय पनडुब्बी से एक बार में 14 कर्मियों को बचाने में सफल है।

 

इंडियन नौसेना की पनडुब्बी बचाव की ताकत में हुआ इजाफा
इंडियन नौसेना की पनडुब्बी बचाव की ताकत में हुआ इजाफा

इसे भी पढ़ेःश्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने रॉ पर उनकी हत्या की साजिश रचने का लगाया आरोप

आपको बता  दें कि 15 अक्टूबर, 2018 को डीएसआरवी 300 फीट की गहराई में डूबी पनडुब्बी तक पहुंची। पनडुब्बी तक पहुंचने के बाद डीएसआरवी ने अपने और डूबी हुई पनडुब्बी के मुहाने खोले और पनडुब्बी से कर्मियों को निकालकर डीएसआरवी में लाया गया। समुद्र की गहराई में होने वाले इन परीक्षणों से यह साबित हो जाता है कि डीएसआरवी गहरे पानी में डूबी पनडुब्बियों में बचाव कार्य करने में बेहद सक्षम है।

इसे भी पढ़ेःनई दिल्लीःसैन्य कमांडरों का सम्मेलन जारी,सेना के सामने आने वीली चुनौतियों पर की गई समीक्षा

परीक्षणों के दौरान डीएसआरवी ने 666 मीटर गहराई तक गोता लगाने में कामयाबी प्राप्त की। भारतीय समुद्र में किसी ‘मानवचालित वाहन’ ने इतनी गहराई तक पहुंचने का यह कारनामा कर दिखाया है। डीएसआरवी चालक दल ने 750 मीटर से अधिक आरओवी ऑपरेशन का भी संचालन किया। इसके अलावा 650 मीटर से अधिक की गहराई तक साइड स्कैन सोनार ऑपरेशन भी किए गए।चालू परीक्षणों में वायु यातायात प्रणाली को भी शामिल किया जाएगा। बता दें कि जो भारतीय वायु सेना के भारी वजन वाले यातायात हवाई जहाजों द्वारा चलाई जाती है। परीक्षणों के पूरा हो जाने के बाद भारतीय नौसेना विश्व की नौसेनाओं के उस छोटे समूह में शामिल हो जाएगी। जिनके पास समेकित पनडुब्बी बचाव क्षमता उपस्थित है।

महेश कुमार यादव

 

Related posts

Russia UKRAINE WAR LIVE UPDATE: राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान, कहा- यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेगा रूस

Saurabh

छपरा जंक्शन पर खड़ी ट्रेन के शौचालय में मिला बम, मचा हड़कंप

Pradeep sharma

महाराष्ट्र: पुणे में नाबालिग नेपाली लड़की से दुष्कर्म, ऑटो रिक्शा ड्राइवर समेत तीन लोग गिरफ्तार

Rahul