featured यूपी

मेकअप पर हुई टिप्पणी पर भड़की दुल्हन ने किया शादी से इन्कार, बैरंग लौटी बारात

शादी से एक दिन पहले मंगेतर ने किया इन्कार, दुल्हन ने दो मंजिला इमारत से लगाई छलांग

शाहजहांपुरः शादी समारोह में दूल्हे के बहनोई ने शराब के नशे में दुल्हन के मेकअप को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी, जिसके कारण दूल्हन आग बबूला हो गई और शादी के लिए मना कर दिया। दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारातियों संग वापस लौटना पड़ा।

बता दें, दूल्हे के बहनोई ने पहले दुल्हन के मेकअप को लेकर टिप्पणी की और बाद में दुल्हन के परिजनों के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। जिसके बाद वर और वधु पक्ष में विवाद हो गया। दुल्हन तक बात पहुंची तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। मामला बढ़ने पर बात पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने भी काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन शादी के लिए नहीं राजी हुई। जिसके बाद दुल्हे को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।

दरअसल, पूरा मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के लालपुर बड़ा गांव का है, जहां शनिवार को बदायूं जिले के सरायं पिपरिया से बरात आई थी। शादी में दुल्हे के बहनोई ने शराब के नशे में दुल्हन के मेकअप को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। जिसके बाद दोनो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बुजुर्गों के समझाने-बुझाने पर विवाद शांत हुआ। लेकिन रविवार सुबह फेरों के समय जब वधु पक्ष के लोगों ने दुल्हन को तैयार करने के लिए जेवर और कपड़े की मांग की, तो दूल्हे के परिजनों ने देने से इनकार कर दिया। ऐसे में एक बार फिर से विवाद शुरू हुआ और बात गाली-गलौज तक पहुंच गई।

तनावपूर्व स्थिति देख दुल्हन ने ये कहते हुए शादी से इन्कार कर दिया कि अभी जब ऐसा हाल है तो शादी के बाद क्या होगा। शादी के बाद तो ये लोग मेरा जीना मुश्किल कर देंगे।

Related posts

कोरोना अपडेटः 24 घंटे में सामने आए 40215 नए केस, 623 की मौत

Rahul

कोई काम ना करना ही है मोदी सरकार का कारनामा: अखिलेश यादव

shipra saxena

रैली के दौरान राहुल ने की आंकड़ों में गलती, वायरल हुआ वीडियो

Rani Naqvi