featured यूपी राज्य

प्रियंका गांधी को आगरा डीएम को नोटिस, कहा आपके ट्विट से फैला लोगों में कोरोना भ्रम

images 1 प्रियंका गांधी को आगरा डीएम को नोटिस, कहा आपके ट्विट से फैला लोगों में कोरोना भ्रम

कोरोना वायरस से आगरा में मौत के आंकड़ों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ट्वीट पर जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने नोटिस भेजा है।

आगरा। कोरोना वायरस से आगरा में मौत के आंकड़ों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ट्वीट पर जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा है कि प्रियंका गांधी के ट्वीट को देखकर भम्र की स्थिति पैदा होती है। जो लोगों में डर पैदा करती है, जबकि सच्चाई कुछ और ही है। डीएम ने नोटिस के माध्यम से  प्रियंका गांधी से 24 घंटे के अंदर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है जिससे महामारी के कार्य में लगे कर्मचारियों का मनोबल न गिरे।

कांग्रेस महासचिव ने सोमवार को 48 घंटे में 28 लोगों की मौत होने संबंधी ट्वीट कर आगरा माडल पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश की थी। प्रियंका गांधी के ट्वीट करते ही अफरातफरी मच गई। हालंकि उनके ट्वीट का सोमवार को ही डीएम द्वारा वास्तविक स्थिति को स्पष्ट कर जवाब दे दिया था।

मंगलवार को जिलाधिकारी ने प्रियंका गांधी के ट्वीटर पर नोटिस भेजकर उनसे 24 घंटे के अंदर खंडन करने का अनुरोध किया है। नोटिस में कहा गया है कि एक गलत जानकारी के कारण समाज में गलत संदेश गया है। साथ ही महामारी के कार्य में लगे कर्मचारियों का मनोबल भी गिरता है। उनके ट्वीट से कोरोना संक्रमण से लड़ रहे कोराना वारियर्स और फाइटर्स पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। नोटिस में डीएम ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 109 दिनों में 79 लोगों की मौत हुई है जबकि 1147 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

https://www.bharatkhabar.com/us-president-donald-trump-suspended-h1-b-visa/

प्रियंका गांधी ने क्या ट्वीट किया :

आगरा में 48 घंटे में भर्ती हुए 28 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो गई। यूपी सरकार के लिए कितनी शर्म की बात है कि इसी मॉडल का झूठा प्रचार करके सच दबाने की कोशिश की गई। सरकार की नो टेस्ट नो कोरोना पॉलिसी पर सवाल उठे थे लेकिन सरकार ने उसका कोई जवाब नहीं दिया। अगर यूपी सरकार सच दबाकर कोरोना मामले में इसी तरह लगातार लापरवाही करती रही तो बहुत घातक होने वाला है।

ट्विटर पर उपरोक्त पोस्ट को देखकर प्रथम दृष्टया भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है। जिससे जनमानस में यह संदेश जाता है कि 48 घंटे में 28 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हुई है। इस समय संपूर्ण भारतवासी को भी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लड़ रहे हैं। जो कोरोना वरियर्स,  कोरोना फाइटर्स और जन सामान्य पर प्रतिकूल प्रभाव एवं भय का वातावरण उत्पन्न करता है।

जबकि सच्चाई यह है कि पिछले 109 दिन में जनपद आगरा में कोविड-19 के अब तक कुल 1139 केस आए हैं 79 लोगों की मृत्यु हुई है। पिछले 48 घंटे में 28 लोगों की मृत्यु की सूचना असत्य एवं निराधार है । अत :  जनहित में उठ भ्रामक असत्य खबर को 24 घंटे के अंदर खंडन करना सुनिश्चित करें ताकि इस कोविड संक्रमण के समय में समस्त नागरिक एवं किसी भी पद पर कार्यरत कर्मी को सही स्थिति की जानकारी मिल सके एवं इस महामारी में लगे हुए कर्मियों के मनोबल को ठेस न पहुंचे।

Related posts

राहुल गांधी का पीएम पर वार, कहा- फांसीवादी ताकतों को मिला करारा जवाब

Pradeep sharma

पंजाब: खतरे में ‘कैप्टन’ की कुर्सी, कांग्रेस आलाकमान ने मांगा सीएम पद से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह ने दी पार्टी छोड़ने की धमकी?

Saurabh

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुंभ मेला कार्यों की ली समीक्षा बैठक,जानें अधिकारियों को क्या दिए निर्देश

Yashodhara Virodai