featured उत्तराखंड जम्मू - कश्मीर

सीएम रावत ने गढ़वाल राइफल के जवान सुरेन्द्र सिंह नेगी के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी

cm rawat 7 सीएम रावत ने गढ़वाल राइफल के जवान सुरेन्द्र सिंह नेगी के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंट रोड स्थित सेना परिसर में 8 वीं गढ़वाल राइफल के जवान सुरेन्द्र सिंह नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंट रोड स्थित सेना परिसर में 8 वीं गढ़वाल राइफल के जवान सुरेन्द्र सिंह नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नायक सुरेन्द्र सिंह नेगी पुंछ सेक्टर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख कि इस घड़ी में राज्य सरकार, शहीद के परिजनों के साथ है। उन्होंने कहा कि शहीद के परिजनों की हरसंभव मदद की जाएगी।

गौरतलब है कि सुरेंद्र सिंह की ड्यूटी जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में थी। रविवार शाम पेट्रोलिंग के बाद वो जैसे ही कमरे पर पहुंचे, उनके सीने में दर्द होने लगा। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

https://www.bharatkhabar.com/us-president-donald-trump-suspended-h1-b-visa/

बता दें कि जवान सुरेंद्र सिंह नेगी अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए है। शहीद सुरेन्द्र के परिवार में कोहराम मच गया। मूलरूप से सुरेंद्र सिंह नेगी का परिवार चमोली के कोटकंडारा स्थित सुनाली गांव का रहने वाला है। वह वर्ष 2005 में आठवीं गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। सुरेंद्र परिवार में सबसे छोटे थे। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून में रहता है।

Related posts

DPS मथुरा में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा को किया साबित

Rahul

शिल्पा शिंदे की तरह ”भाभीजी घर पर हैं” छोड़ सकती हैं शुभांगी, जाने क्या है वजह

Breaking News

पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन का एक्सीडेंट, सिर पर आई मामली चोट

Breaking News