featured यूपी

माफिया मुख्तार अंसारी की जेल से फरार हुआ कैदी, जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

माफिया मुख्तार अंसारी की जेल से फरार हुआ कैदी, जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बांदाः पंजाब की रोपड़ जेल से उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी को शिफ्ट करने के बाद उस जेल की सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत सोमवार को सामने आई है। इतनी सुरक्षा के बावजूद एक कैदी फरार हो गया।

बीस से अधिक सीसीटीवी, हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों के बावजूद यह बंदी जेल से फरार हो गया। बंदी के फरार होने के बाद अफसरों के बीच में खलबली मच गई। उपमहानिरीक्षक कारागार प्रयागराज ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद बंदी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगा दी है।

बांदा की जिस जेल में माफिया मुख्तार अंसारी को बंद किया गया है। उस जेल में हाई सिक्योरिटी सिस्टम होने का दावा भी किया जा रहा है। 20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी, अलार्म सिस्टम समेत हथियारबंद बंदी रक्षकों की तैनाती की गई है। लेकिन इतना होने के बावजूद रविवार की शाम में जेल से निरुद्ध विचाराधीन बंदी फरार हो गया। इस बंदी के बारे में बताया जा रहा है कि यह गिरवा थाना के बरसला गांव का रहने वाला है। इसकी उम्र 22 साल के करीब है और इसका नाम विजय है। विजय के भाग जाने से पूरे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं।

बांदा कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बरसना बुजुर्ग निवासी विजय आरख को गिरवा थाना पुलिस ने सीजेएम कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर 6 फरवरी 2021 को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि वह बंदी रोजाना की तरह जेल के बाहर किसी काम करने के लिए अन्य बंदियों के साथ बंदी रक्षकों की निगरानी में रविवार दोपहर तक था। सभी बंदी शाम को लौटे लेकिन रात के करीब 8:30 बजे तक जेल लॉकिंग का समय नहीं मिला। जेल के अंदर तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला।

Related posts

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Rahul

मशहूर पैरानॉर्मल एक्सपर्ट स्टीव ने की सुशांत की आत्मा से बात, सुशांत की आत्मा ने बताई मौत की वजह

Rani Naqvi

सीआरपीएफ के जवानों के साथ मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर

Rahul srivastava