featured यूपी

1000 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेंगे भाजपा के पदाधिकारी, इन व्यवस्थाओं को करेंगे बेहतर

1000 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेंगे भाजपा के पदाधिकारी, इन व्यवस्थाओं को करेंगे बेहतर

लखनऊ: कोरोना ने सभी को अन्य क्षेत्रों को भूल कर स्वास्थ्य विभाग पर ध्यान देने के लिए बाध्य कर दिया है। अब लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं पर सरकार, प्रशासन और राजनीतिक दल जोर दे रहे हैं। भाजपा ने भी इसी के तहत अपने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोद लेकर एक विशेष मुहिम शुरू की जा रही है।

सांसद, विधायक आएंगे आगे

आने वाली तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने एक विशेष मुहिम की शुरुआत की है। जिसमें पार्टी के विधायक और सांसद सहित अन्य पदाधिकारी पीएचसी को गोद लेंगे। कुल 1000 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेने की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए आने वाले 7 दिनों में रणनीति तैयार कर ली जाएगी। सभी सांसद, विधायक और पदाधिकारियों को अपनी गोद ली हुई पीएचसी का नाम बताना होगा।

ऐसा करने के पीछे मुख्य उद्देश्य यह है कि स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर किया जाए। पीएससी की जिम्मेदारी किसी पदाधिकारी को मिलने पर वह उनका विशेष ध्यान रखेंगे, इस बात पर भी जोर दिया जा रहा है।

1000 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेंगे भाजपा के पदाधिकारी, इन व्यवस्थाओं को करेंगे बेहतर

कई व्यवस्थाएं होंगी बेहतर

उत्तर प्रदेश में अभी भी कई ऐसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी नहीं है। इसीलिए गोद लिए हुए सभी केंद्रों पर सफाई, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाई, बेड, पीपीई किट की व्यवस्था को दुरुस्त करना होगा। यह जिम्मेदारी संबंधित सांसद, विधायक और अन्य पदाधिकारियों की होगी। इसके साथ ही उस क्षेत्र में वैक्सीनेशन अभियान को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

भाजपा की तरफ से सभी को निर्देश दिया गया है कि वैक्सीनेशन की स्पीड को और बढ़ाया जाए। संक्रमित होने से बचने में वैक्सीनेशन का सबसे बड़ा योगदान है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी इसको लेकर कई तरह की अफवाह फैली हुई हैं, जिनसे बचने के लिए जागरूकता फैलाना भी काफी आवश्यक हो जाता है।

Related posts

आयुर्वेद डाॅक्टरों को सर्जरी करने का सरकार ने दिया अधिकार, IMA की अगुवाई में आज हड़ताल पर रहेंगे देशभर के डाॅक्टर

Aman Sharma

सावन का पहला सोमवार, मंदिरों में ‘बोल बम’ के जयकारे

bharatkhabar

रेल रोको अभियान : केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान रेलवे ट्रैक पर कर रहे है प्रदर्शन, प्रशासन हुआ अलर्ट

Neetu Rajbhar