नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को 11 बजे अपने विचारों के साथ देश की जनता से मन की बात के 45 अध्याय को लेकर सीधा चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम मन की बात का सीधा प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क पर किया जाएगा।
इसके साथ ही इसे सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आकाशवाणी और डीडी न्यूज के साथ प्रधानमंत्री और पीएमओ के सोशल मीडिया हैण्ड पर भी देखा जा सकेगा। इसके साथ ही यहा कार्यक्रम अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में ठीक प्रसारण के बाद आकाशवाणी पर सुना जा सकेगा। इसके साथ ही पुन: इस कार्यक्रम का क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण रात्रि 8 बजे भी किया जाएगा।
मन की बात कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्वीटर हैण्ड पर इसके प्रसारण को लेकर ट्वीट भी किया है।
Tune in tomorrow morning. #MannKiBaat pic.twitter.com/38EAi2JfKv
— Narendra Modi (@narendramodi) June 23, 2018