featured दुनिया देश भारत खबर विशेष शख्सियत

पुतिन की कहानी: एक खुफिया अधिकारी से पुतिन कैसे बने रूस के राष्ट्रपति?

n putin a 20181116 पुतिन की कहानी: एक खुफिया अधिकारी से पुतिन कैसे बने रूस के राष्ट्रपति?

पूरी दुनिया पुतिन को इस वक्त एक तानाशाह के रूप में देख रही है। हालांकि पुतिन का यह रूप दुनिया ने पहली बार नहीं देखा, इससे पहले क्रीमिया और रोमानिया पर भी रूस ऐसा ही कुछ कर चुकी है। आज हम आपको उसी पुतिन की जिंदगी के बारे में बताएंगे। और समझाएंगे कि कैसे पुतिन इतने ताकतवर बने और उनका पिछला जीवन कैसा रहा।

व्लादिमीर पुतिन चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बने

एक खुफिया अधिकारी से पुतिन कैसे बने रूस के राष्ट्रपति

यूक्रेन की धरती रूसी मिसाइलों की आग से धधक रही है। आम लोगों के साथ साथ यूक्रेन के कई सैनिक मौत की नींद सो चुके हैं। और इन सब के बीच जिस शख्स की सबसे ज्यादा चर्चा है वो है रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। पूरी दुनिया पुतिन को इस वक्त एक तानाशाह के रूप में देख रही है। हालांकि पुतिन का यह रूप दुनिया ने पहली बार नहीं देखा, इससे पहले क्रीमिया और रोमानिया पर भी रूस ऐसा ही कुछ कर चुकी है। आज हम आपको उसी पुतिन की जिंदगी के बारे में बताएंगे। और समझाएंगे कि कैसे पुतिन इतने ताकतवर बने और उनका पिछला जीवन कैसा रहा।

रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन का एक दिन: बटेर के अंडों का ऑमलेट और 2 घंटे की  स्‍वीमिंग से होती है दिन की शुरुआत | TV9 Bharatvarsh

69 उम्र पर पहुंच चुके पुतिन का आज एक ताकतवर और तानाशाह रवैया पूरी दुनिया देख रही है। सोवियत संघ के रूसी गणराज्य के लेनिनग्राद में 7 अक्टूबर 1952 को पुतिन का जन्म हुआ था। पुतिन के पिता व्लादिमीर स्पिरिदोनोविच पुतिन सोवियत नेवी में कार्य करते थे और मां मारिया इवानोव्ना शेलोमोवा फैक्टरी मजदूर के तौर पर काम करती थीं। पिता 1930 के दशक में पनडुब्बी बेड़े में सेवा करते थे। लेनिनग्राद राजकीय विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद पुतिन ने सोवियत संघ की गुप्तचर संस्था केजीबी में काम करना शुरू किया जिसमें वह साल 1991 तक काम करते रहे। 1991 में सेवानिवृत्त होने के पश्चात ही उन्होंने अपने पैतृक शहर सेंट पीटर्सबर्ग से राजनीति की राह में कदम रखा।

Keh Ke Peheno 🆒☺️👕 on Twitter: "Putin doing a #Gharwapsi to India after  Sadhvi Prachi called him Vaarahmihir Putr Singh http://t.co/a15c4VPW6N" /  Twitter

1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद रूस के नए राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन बने। पुतिन बोरिस के काफी करीबी बन गए और उन्होंने अपनी एक खास जगह बना ली। बोरिस के करीब होना पुतिन के लिए काफी लाभदायक रहा। साल 1999 में येल्तसिन ने पुतिन को रूस के प्रधानमंत्री के तौर पर नियुक्त कर दिया। इसके बाद 31 दिसंबर 1999 को बोरिस येल्तसिन ने राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया और पुतिन कार्यवाहक राष्ट्रपति बन गए। इसके बाद 26 मार्च 2000 को पुतिन ने अपना पहला राष्ट्रपति चुनाव जीता और मार्च 2004 में पुतिन दूसरी बार रूस के राष्ट्रपति बने।

How Much Is Russian President Vladimir Putin Net Worth | Putin Net Worth:  रूस के राष्ट्रपति पुतिन के पास 43 प्लेन, 7000 कारें और भी बहुत कुछ, जानकार  हैरान हो जाएंगे | Patrika News

राष्ट्रपति बनने के बाद से ही पुतिन ने कई बड़े फैसले लिए और कई क्षेत्रों पर कब्जा कर रूस को एक ताकतवर देशों की श्रेणी में सबसे आगे लाकर खड़ा कर दिया। रूस के पास आज इतना पैसा है कि वो कई सौ सालों तक बिना कमाए भी ऐश कर सकता है। खुद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी दुनिया के अमीर व्यक्तियों की श्रेणी में शामिल हैं। पुतिन को राष्ट्रपति के वेतन के तौर पर करीब 1,01,43,443 रुपए की सैलरी मिलती है। 2012 में पुतिन की कुल संपत्ति $ 70 बिलियन थी जिससे उन्हें दुनिया की सूची में बिल गेट्स के बाद दूसरे स्थान पर रखा गया था।

ब्लॉग: जीवन भर के लिए मिल सकती है पुतिन को रूस की सत्ता | ब्लॉग | DW |  02.07.2020

पुतिन अपनी फिटनेस और स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी शर्टलेस होकर नदी किनारे मछलियां पकड़ना तो कभी घोड़े की सवारी करते नजर आते हैं। रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने आप को फिट रखने के लिए वो रोजाना दो घंटे स्विमिंग और एक घंटा जिम में वर्कआउट करते हैं।

Russian President Putin may re-marry | दोबारा शादी कर सकते हैं रुसी  राष्ट्रपति पुतिन, जानिये कौन है वो 'सुंदरी'! | Hindi News, दुनिया

पुतिन अपनी लव लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। पुतिन ने सिर्फ रूस की खूबसूरत अदाकारों ही नहीं अपनी सफाई कर्मी महिला से भी संबंध बनाए थे। 1983 में पुतिन की शादी ल्यूडमिला अलेक्जेंड्रोवना ओचेरेत्नाया से हुई थी। लेकिन शादी के 30 साल बाद 2014 में दोनों अलग हो गए। हालांकि, 2015 में उनकी पत्नी ने किसी और से शादी कर ली। अपनी शादी के समय से ही पुतिन के कई महिलाओं से लव अफेयर की चर्चा रही। 2008 में उनका दिल 31 साल की जिम्नास्ट एलिना काबेवा पर आ गया था। इतना ही नहीं पुतिन ने खुलेआम अपनी मोहब्बत को स्वीकार भी किया था।

Related posts

Omicron in India: देश में 1200 के पार पहुँची ओमिक्रोन संक्रमित की संख्या, महाराष्ट्र में ओमिक्रोन पीड़ित की हुई मौत

Neetu Rajbhar

दिन दहाड़े युवक के सिर पर चाकू गाड़ कर आरोपी फरार, वीडियो वायरल

Mamta Gautam

अब पंजाब AAP में बवाल, गुरप्रीत घुग्गी ने पार्टी को कहा अलविदा

kumari ashu