featured दुनिया देश

Russia UKRAINE WAR LIVE UPDATE: राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान, कहा- यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेगा रूस

211223 putin mb 0931 ff3ec9 Russia UKRAINE WAR LIVE UPDATE: राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान, कहा- यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेगा रूस
यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेगा रूस- पुतिन

यूक्रेन पर हमले के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बयान सामने आया है। व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पर रूस कब्जा नहीं करेगा। नाटो ने लाल रेखा को पार किया है। यूक्रेन नागरिकों को ढाल बना रहा है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे।

n putin a 20181116 Russia UKRAINE WAR LIVE UPDATE: राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान, कहा- यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेगा रूस

रूस का दावा- यूक्रेन के 243 सैनिकों ने किया आत्मसमर्पण

यूक्रेन संकट के बीच रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से बड़ा दावा किया गया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा करते हुए कहा है कि यूक्रेन के 243 सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर लिया है।1 मरीन ब्रिगेड ने सरेंडर किया। 118 मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर ध्वस्त किए गए हैं। जिनमें 11 मिलिट्री एयर फील्ड, 13 कमांड और कम्युनिकेशन सेंटर, 14 S-300 मिसाइल सिस्टम और 36 रडार स्टेशन शामिल हैं।

russia Ukraine conflict russia will attack on Ukraine on Wednesday morning - International news in Hindi - रात ढाई बजे यूक्रेन पर हमला करेगा रूस, अमेरिकी रक्षा सूत्र का दावा- पुतिन कर

वहीं रूस का दावा है कि यूक्रेन के 5 लड़ाकू विमान भी मार गिराए हैं। 1 हेलीकॉप्टर और 5 ड्रोन भी मार गिराए हैं। 18 टैंक,7 रॉकेट लॉन्चर, 41 मिलिट्री गाडियां, 5 कॉम्बैट बोट्स भी मार गिराए हैं।

Russia Ukraine Crisis: Chinas Xi Jinping Speaks Russian President Vladimir Putin - यूक्रेन-रूस संकट: शी चिनफिंग ने पुतिन से फोन पर की बात, कहा-बातचीत के जरिये सुलझे मामला | World News In

पुतिन ने चीन के राष्ट्रपति से की बात

यूक्रेन की धरती रूसी मिसाइलों की आग से धधक रही है। आम लोगों के साथ साथ यूक्रेन के कई सैनिक मौत की नींद सो चुके हैं। यूक्रेन पर हमले का आज दूसरा दिन है। कल जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से बात की थी तो वहीं शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने फोन पर बातचीत की। इसके अलावा वो फ्रांस के राष्ट्रपति से भी बातचीत कर चुके हैं।

चीन ने बातचीत से समाधान ढूंढने का समर्थन किया

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने पुतिन से यूक्रेन संकट का समाधान बातचीत के माध्यम से ढूंढने का समर्थन किया। रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद यहां हालात बहुत गंभीर हो गए हैं।

Related posts

मेकअप आर्टिस्ट को इस मशहूर अभिनेत्री के बेटे ने भेजी अश्लील तस्वीरें, मां ने कहा बेटे का नहीं दूंगी साथ

Rani Naqvi

काबुल में फिर बरसा कहर, आत्मघाती हमले में 22 से ज्यादा की मौत

bharatkhabar

मेघालयःगवर्नर ने 26/11 की 10वीं बरसी पर किया विवादित ट्वीट,बाद में ट्वीट कर मांगी माफी

mahesh yadav