Breaking News यूपी

साइकिल यात्रा के लिए लखनऊ में विशेष तैयारी, हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ता

साइकिल यात्रा के लिए लखनऊ में विशेष तैयारी, हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ता

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में गुरुवार को सपा साइकिल यात्रा निकाल रही है। जनेश्वर मिश्र की जयंती पर यह साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। जिसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।

साइकिल यात्रा का नेतृत्व अखिलेश यादव करेंगे, जो समाजवादी पार्टी के कार्यालय से सुबह 10:30 बजे निकलेगी। इसके पहले पार्टी कार्यालय पर भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच चुके हैं और उनमें काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। साइकिल यात्रा में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र से लोग आए हुए हैं। इसके अतिरिक्त लखनऊ के अलग-अलग हिस्से में समाजवादी पार्टी की झंडा और मंच तैयार किया गया।

Screenshot 52 साइकिल यात्रा के लिए लखनऊ में विशेष तैयारी, हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ता

अखिलेश यादव साइकिल यात्रा लेकर निकलेंगे तो उनके स्वागत में समाजवादी मौजूद रहेंगे। इसके लिए स्वागत मंच बनाए गए हैं। सपा साइकिल यात्रा के माध्यम से अपने अभियान को और मजबूती देने में लगी हुई है। मिशन 2022 के तहत दोबारा सत्ता में वापसी के लिए अखिलेश यादव का यह प्रयोग कितना सफल होता है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन अभी सपा कार्यकर्ताओं में एक बार फिर उत्साह की लहर दौड़ गई है।

Related posts

सीएम योगी : राज्य सरकार की ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ नीति, कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने में हुई उपयोगी सिद्ध

Kalpana Chauhan

जालौन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्‍टर से पहुंचाई गई राहत सामग्री

Shailendra Singh

दिल्ली में IT-क्राइम ब्रॉन्च ने की रेड, होटल से 3.25 करोड़ रुपए के नोट बरामद

shipra saxena