featured देश

PM ने गुरू गोबिंद सिंह की जयंती पर स्मारक सिक्का जारी किया

पीएम मोदी ने जारी कि सिक्का... PM ने गुरू गोबिंद सिंह की जयंती पर स्मारक सिक्का जारी किया

पीएम मोदी ने दिल्ली में सिखों के गुरु, गुरू गोबिंद सिंह की जयंती पर स्मारक सिक्का जारी किया है। यहां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद है। सिक्का जारी करने के बाद पीएम ने एक सभा को भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश के अलग-अलग कोने से यहां पधारे आप सभी महानुभावों का मैं स्वागत करता हूं। आप सभी को, पूरे देश को लोहड़ी की भी लख-लख बधाई। विशेष तौर पर मेरे हमारे देश के अन्नदाता साथियों के लिए फसलों की कटाई का ये मौसम अनंत खुशियों को लेकर के आए ऐसी मंगलकामना करता हूं।

पीएम मोदी ने जारी कि सिक्का... PM ने गुरू गोबिंद सिंह की जयंती पर स्मारक सिक्का जारी किया
PM ने गुरू गोबिंद सिंह की जयंती पर स्मारक सिक्का जारी किया

इसे भी पढ़ें-कांग्रेस पंजाब अध्यक्ष कैप्टन ने पटना में नीतीश से की मुलाकात

प्रधानमंत्री ने गुरू गोविंद सिंह के बारे बताते हुए कहा साथियों, आज गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व देश मना रहा है। खालसा पंथ के सृजनहार, मानवता के पालनहार, भारतीय मूल्यों के लिए समर्पित, गुरु गोबिंद सिंह जी को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर्व पर आप सभी साथियों के साथ-साथ, देश और दुनिया भर में सिख पंथ से जुड़े और भारतीय संस्कृति के लिए समर्पित जनों मैं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

साथियों, पिछला वर्ष हमने गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की 350वीं जन्म जयंति वर्ष के रूप में मनाया था। सिख पंथ के इस महत्वपूर्ण अवसर को और यादगार बनाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से मुझे एक 350 रुपये का स्‍मृति सिक्‍का देशवासियों को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है। वैसे तो गुरू गोविन्द सिंह जी का सिक्‍का हम लोगों के दिलों पर सैकड़ों सालों से चला आ रहा है और आगे भी कई सौ सालों तक चलने वाला है। इसलिए जिसका कृतित्व एक मूल्य बन करके हमारे जीवन को चलाता रहा है, हम लोगों को प्रेरणा देता रहा है, उसको सदैव याद रखने का हम एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं। यह उनके प्रति आदर एवं श्रद्धा व्‍यक्‍त करने का एक छोटा सा प्रयास है। इसके लिए हम सभी एक संतोष की अनुभूति करते हैं।

इसे भी पढ़ें-केंद्र सरकार ने बैंकों के विलय प्रस्ताव को दी मंजूरी

साथियों, गुरु गोबिंद सिंह जी के व्यक्तित्व में अनेक विधाओं का संगम था। वो गुरु तो थे ही, भक्त भी श्रेष्ठ थे। वो जितने अच्छे योद्धा थे उतने ही बेहतरीन कवि और साहित्यकार भी थे। अन्याय के विरुद्ध उनका जितना कड़ा रुख था, उतना ही शांति के लिए आग्रह भी था। मानवता की रक्षा के लिए, राष्ट्र की रक्षा के लिए, धर्म की रक्षा के लिए, उनके सर्वोच्च बलिदान से देश और दुनिया परिचित है।

Related posts

कैंसर को लेकर लोगों ने मांगी दुआ, सोनाली बेंद्रे ने सपोर्ट के लिए ऐसे कहा शुक्रिया

mohini kushwaha

पाक ने फिर अलापा कश्मीर का राग, भारत कर रहा क्रूर कार्रवाई

lucknow bureua

दीपावली के बाद हो सकती है राहुल गांधी की ताजपोशी

piyush shukla