featured Breaking News देश

35 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पहुंचा केन्या

Modi Kenya 35 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पहुंचा केन्या

नैरोबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तंजानिया से केन्या पहुंचे। चार अफ्रीकी देशों की उनकी यात्रा का यह चौथा और अंतिम पड़ाव है। मोदी ने ट्विटर पर कहा, “हेलो केन्या! इस मित्रवत देश आकर प्रफुल्लित हुआ, जिसके साथ भारत का ऐतिहासिक घनिष्ठ संबंध है।”

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वर्ष 1981 में केन्या की यात्रा की थी, और उसके बाद इन 35 वर्षों के दौरान किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की यह पहली यात्रा है। मोदी रविवार को ही भारतीय प्रवासियों की एक रैली को संबोधित करने वाले हैं।

केन्या में भारतीय मूल के लगभग 80,000 लोग रहते हैं। प्रधानमंत्री सोमवार को केन्या के राष्ट्रपति उहुरू केन्याता के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। वह नैरोबी विश्वविद्यालय भी जाएंगे और विद्यार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। केन्या में अपने कार्यक्रम निपटाने के बाद वह सोमवार को स्वदेश रवाना हो जाएंगे। केन्या और तंजानिया के अलावा मोदी अफ्रीका के अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान मोजांबिक और दक्षिण अफ्रीका भी गए थे।

(आईएएनएस)

Related posts

सीएम योगी ने नवरात्रि के पहले दिन की कलश स्थापना, लोक कल्याण के लिए शक्ति की उपासना

Neetu Rajbhar

Surya Grahan: कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए कब और कितनी देर के लिए लगेगा ग्रहण

Neetu Rajbhar

कांग्रेस अध्यक्ष ने दिल्ली में सोशल मीडिया कंट्रोल रूम का किया उद्घाटन

Trinath Mishra