Breaking News featured देश

BJP कार्यकारिणी बैठक का आखिरी दिन, चुनाव में जीत का मंत्र देंगे मोदी

modi 3 BJP कार्यकारिणी बैठक का आखिरी दिन, चुनाव में जीत का मंत्र देंगे मोदी

नई दिल्ली। दो दिवसीय भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी बैठक का आज दूसरा और अंतिम दिन है। जानकारी के मुताबिक आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक को शाम करीबन 4 बजे संबोधित करेंगे जिसमें वो पार्टी को आगामी चुनाव जीतने का मंत्र दे सकते हैं। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने की थी जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार के नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक फैसले को ऐतिहासिक बताया। इसके साथ ही पार्टी ने साफ कर दिया है वो मोदी सरकार की उपलब्धियां लेकर मैदान में उतरेंगे।

modi 3 BJP कार्यकारिणी बैठक का आखिरी दिन, चुनाव में जीत का मंत्र देंगे मोदी

अमित शाह ने साधा विपक्ष और पाकिस्तान पर निशाना:-

शुक्रवार सुबह भाजपा की बैठक की शुरुआत हुई जिसमें पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कई मुद्दों पर अपने विचार पार्टी नेताओं के सामने रखे। शाह ने कहा कि विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर रहा है और उसकी भूमिका विकास के क्रम में रुकावट पैदा करने वाली है। इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान का रवैया आतंकवाद के खिलाफ नहीं बदला। खबरों की मानें तो शाह ने कहा कि अगर पाकिस्तान भारत में आतंकवादियों को भेजने की नीति में बदलाव नहीं किया तो भारत लीक से हटकर दोबारा ऐसी कार्यवाही कर सकता है।

amit shah BJP कार्यकारिणी बैठक का आखिरी दिन, चुनाव में जीत का मंत्र देंगे मोदी

इसके अलावा रोजवैली चिटफंड घोटाला और भाजपा के पार्टी मुख्यालय पर तृणमूल समर्थकों के हमले की भी बात कही। इस बैठक में महासचिव राम लाल, कैलाश विजयवर्गीस और पार्टी की दिल्ली शाखा के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी शामिल थे।

Related posts

इंडोनेशिया में आए भूंकप और सुनामी का फायदा उठाकर 3 जेल से भागे 1400 कैदी

rituraj

दक्षिण मुंबई के फोर्ट एरिया में की एक इमारत में लगी भीषण आग, दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची

Rani Naqvi

12 दिन मे तैयार किया गया 1000 बेड का अस्पताल

Kumkum Thakur