featured दुनिया

इंडोनेशिया में आए भूंकप और सुनामी का फायदा उठाकर 3 जेल से भागे 1400 कैदी

इंडोनेशिया में आए भूंकप और सुनामी का फायदा उठाकर 3 जेल से भागे 1400 कैदी

नई दिल्ली: इंडोनेशिया में आए भूंकप और सुनामी का ने तबाही मचा रखी है। सुलावेसी प्रांत में आए भूकंप के बाद उठी पानी की ऊंची लहरों में 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इन्हीं प्राकृतिक आपदाओं का फायदा उठाकर तीन जेलों से कम से कम 1400 कैदी फरार हो गए हैं। न्याय मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, ‘पालू शहर में आई सुनामी के कारण एक जेल क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसकी वजह से 581 कैदी भाग गए।’

 

indo इंडोनेशिया में आए भूंकप और सुनामी का फायदा उठाकर 3 जेल से भागे 1400 कैदी

ये भी पढें:

 

महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली के बाद अब ओडिशा में भी प्लास्टिक पर लगा बैन
दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों और सुरक्षाबलों के बीच हंगामे के बाद देर रात किसान क्रांति यात्रा खत्म

 

जानकारी के मुताबिक जेल के अंदर केवल 120 लोगों को रखने का इंतजाम था लेकिन यहां क्षमता से 5 गुना ज्यादा कैदी रखे हुए थे। न्याय मंत्रालय की अफसर पुगुह उतमी ने कहा, भूकंप आने के थोड़ी देर हालात काबू में आ गए थे। लेकिन जेल के अंदर पानी घुसते ही कैदी डरने लगे। जिसके बाद वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर सड़क पर भागने लगे। पानी की बजाए भूकंप से इमारतों के गिरने से कैदी ज्यादा डर रहे थे।

 

पालू स्थित एक दूसरी जेल में कैदी भूकंप के बाद मुख्य दरवाजे को तोड़कर भाग निकले। सुनामी प्रभावित दोंगला स्थित एक जेल से 343 कैदी फरार हो गए। केवल इतना ही नहीं कैदियों ने यहां आगजनी भी की। जब दोंगला क्षेत्र में भूंकप आया तो कैदियों ने डर के मारे जेल तोड़ दी। अधिकारियों ने उन्हें आगजनी करने से रोकने की कोशिश की लेकिन वह इसमें असफल रहे। उतमी ने बताया कि फरार हुए ज्यादातर कैदी भ्रष्टाचार और नशे के जुर्म में सजा काट रहे थे।

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंडःमुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गांधी जयंती पर पदयात्रा की
आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली की चौखट पर पहुंचे ,12 बजे राजनाथ सिंह से करेंगे मुलाकात

 

By: Ritu Raj

Related posts

जनता के बीच एयरपोर्ट पर लाइन में चलते दिखे राहुल, लोगों ने ली सेल्फी

Rani Naqvi

इंदिरा हृदयेश के आवास पर व्यापारियों का प्रदर्शन, आर्थिक पैकेज देने की मांग की

pratiyush chaubey

दलितों ने रामविलास पासवान और सुशील मोदी को दिखाए ‘काले झंड़े’, जमकर नारेबाजी

rituraj