featured देश

Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम का आज 96वां संस्करण शुरू, पीएम मोदी कर रहे देशवासियों को संबोधित

Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम का आज 96वां संस्करण शुरू, पीएम मोदी कर रहे देशवासियों को संबोधित

Mann Ki Baat: रविवार यानी क्रिसमस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2022 के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे है। आज मन की बात कार्यक्रम का ये 96वां संस्करण होगा।

ये भी पढ़ें :-

Mann Ki Baat: साल 2022 का आखिरी मन की बात कार्यक्रम आज, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

2022 वाकई कई मायनों में बहुत ही प्रेरक रहा, अद्भुत रहा: पीएम मोदी

इस कार्यक्रम में पीएम ने कहा कि 2022 वाकई कई मायनों में बहुत ही प्रेरक रहा, अद्भुत रहा। इस साल भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किये और इसी वर्ष अमृतकाल का प्रारंभ हुआ। इस साल देश ने नई रफ़्तार पकड़ी, सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किया।


इस साल भारत को G-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी मिली: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि इस साल भारत को G-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी मिली है। मैंने पिछली बार इस पर विस्तार से चर्चा भी की थी। साल 2023 में हमें G-20 के उत्साह को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है, इस आयोजन को एक जन-आंदोलन बनाना है।

हर घर तिरंगा अभियान का किया जिक्र

पीएम ने कहा कि 2022 में देशवासियों ने एक और अमर इतिहास लिखा है। अगस्त के महीने में चला ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भला कौन भूल सकता है। वो पल थे जब हर देशवासी के रौंगटे खड़े हो जाते थे। आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी को किया याद

मन की बात में पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपयी जी का जन्मदिन भी है। वे एक महान राजनेता थे, जिन्होनें देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है।

पीएम मोदी ने क्रिसमस की दी बधाई
इस दौरान पीएम मोदी ने क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि आज दुनियाभर में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। ये भगवान यीशू के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है।

Related posts

अखिलेश ने योगी सरकार पर कसा तंज, पूछा- क्या इलाहाबादी अमरूद का भी नाम बदल गया?

Aman Sharma

प्रमुख सचिव मनीषा पवार ने ग्राम स्वराज अभियान के सफल आयोजन के संबंध में बैठक की

Rani Naqvi

त्यौहार के सीजन में ऐसे पता करें मिलावटी और सही दूध में फर्क

Aditya Mishra