featured यूपी

UP News: अटल जयंती पर सीएम योगी का तोहफा, आज लखनऊ से अकासा एयर की हवाई सेवा शुरू

cm yogi adityanath 1655053398 UP News: अटल जयंती पर सीएम योगी का तोहफा, आज लखनऊ से अकासा एयर की हवाई सेवा शुरू

UP News: अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को तोहफा दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अकासा एयरलाइन की हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें :-

Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम का आज 96वां संस्करण शुरू, पीएम मोदी कर रहे देशवासियों को संबोधित

ये हवाई सेवा आज से लखनऊ से मुंबई और बेंगलुरु के बीच चलेगी।। शनिवार को सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर एयरलाइंस के अधिकारियों ने योगी आदित्यनाथ को पहला बोर्डिंग पास (प्रतीकात्मक) सौंपा। इसके बाद फ्लाइटों की बुकिंग शुरू हो गई।

इन जगहों के लिए नई हवाई सेवाएं शुरू
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर लखनऊ, मुंबई और बंगलुरु के लिए नई हवाई सेवाएं शुरू हो रही हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एयरलाइन के अधिकारियों से कहा कि लखनऊ से वाराणसी, कुशीनगर से काठमांडू के लिए भी फ्लाइट सेवाएं शुरू की जानी चाहिए।

समय सारणी

  • फ्लाइट क्यूपी- 1360 फ्लाइट सुबह 7:40 बजे रवाना होकर सुबह 10:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
  • फ्लाइट क्यूपी- 1122 सुबह 11:00 बजे रवाना होकर दोपहर 1:05 बजे मुंबई पहुंचेगी।
  • फ्लाइट क्यूपी- 1123 मुंबई से दोपहर 1:50 बजे उड़ान भरकर दोपहर 3:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
  • फ्लाइट क्यूपी- 1361 शाम 4:30 बजे चलकर शाम 7:05 बजे बंगलुरु पहुंचेगी।

Related posts

हैरान करने वाले आंकड़ेः नोटबंदी के 6 दिनों मे जमा हुए 9 हजार करोड़

Rahul srivastava

हर की पैड़ी पर बह रही गंगा को मिल गया अपना नाम वापिस, जानें क्या है ये नामों का फेरबदल

Hemant Jaiman

लॉकडाउन में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारत सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानिए लॉकडाउन में कैसे पहुंचे घर?

Mamta Gautam