featured देश

Mann Ki Baat: साल 2022 का आखिरी मन की बात कार्यक्रम आज, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

Narendra Modi 1641727311054 1641727311217 Mann Ki Baat: साल 2022 का आखिरी मन की बात कार्यक्रम आज, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

Mann Ki Baat: रविवार यानी क्रिसमस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2022 के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। आज मन की बात कार्यक्रम का ये 96वां संस्करण होगा।

ये भी पढ़ें :-

Bomb Cyclone In America: अमेरिका में बॉम्ब साइक्लोन का कहर, -13 डिग्री सेल्सियस लुढ़का तापमान

ये कार्यक्रम सुबह 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूसोनायर मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाएगा। पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते साल के इस आखिरी मन की बात कार्यक्रम के लिए देशवासियों से अपने विचारों को भेजने का आग्र किया था।

इन विषयों पर हो सकती है चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में हमेशा से ज्वलंत मुद्दों को उठाते रहे हैं। इस बार कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस बार कोरोना पर बोल सकते हैं। वे लोगों से आग्रह कर सकते हैं कि मास्क पहने और सामाजिक दूरी का ख्याल रखें।

पीएम मोदी ने 13 दिसंबर को ट्वीट कर कहा था कि इस साल 2022 की आखिरी #MannKiBaat इस महीने की 25 तारीख को होगी। मैं कार्यक्रम के लिए आपके इनपुट प्राप्त करने के लिए उत्सुक हूं। मेरा आपसे आग्रह है कि नमो ऐप, MyGov पर लिखें या 1800-11-7800 पर अपना संदेश रिकॉर्ड कराएं।

Related posts

राज्यसभा में पीएम का भाषणः कांग्रेस सांसदों ने किया वॉकआउट

Rahul srivastava

प्रणब मुखर्जी के आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर बेटी शर्मिष्ठा ने दिया ये बयान

Rani Naqvi

बारिश से इतना क्यों डरते हैं किंग खान, पन्नी से कवर किया पूरा बंगला..

Rozy Ali