featured यूपी

अपनी राशि के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर करें वृक्षारोपण, जानिए पूरी सूची

अपनी राशि के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर करें वृक्षारोपण, जानिए पूरी सूची

लखनऊ: हमारी जिंदगी के पेड़ पौधे ना सिर्फ शुद्ध हवा देते, बल्कि इनसे वातावरण भी पवित्र रहता है। हमें अपने परिवार के सदस्यों की तरह पेड़ पौधों का भी ख्याल रखना चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जरूरी है कि सभी वृक्षारोपण करें। वास्तु दोषों को दूर करने में भी वृक्षों की अहम भूमिका होती है।

राशि के अनुरूप लगाएं पौधे
  1. मेष राशि- लाल चंदन एवं गूलर
  2. वृष राशि- सप्तपणी एवं जाम
  3. मिथुन राशि- कटहल एवं हरा सेमल
  4. कर्क राशि- पलास एवं यूकेलिप्टस
  5. सिंह राशि- पाटल एवं शमी
  6. कन्या राशि- आम्र एव रामफल
  7. तुला राशि- मोरसलि एवं पारस पीपल
  8. वृश्चिक राशि- कत्था एवं नीम
  9. धनु राशि- पीपल एवं पाकड़
  10. मकर राशि- शीशम एवं सिरस
  11. कुम्भ राशि- सीता अशोक एवं अमलतास
  12. मीन राशि- बरगद एवं मदार
दसों दिशाओं के लिए वृक्ष

शास्त्रों में 10 दिशाओं का वर्णन किया गया है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर इन सभी दसों दिशाओं में कुछ पौधों को लगाना, हमारे लिए लाभकारी हो सकता है। शास्त्रों में इसे शुभ माना गया है। प्रत्येक दिशा का मनुष्य के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है क्योंकि जिस भवन में वह निवास करता है, उसके शुभ- अशुभ में यह दिशाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

पूर्व दिशा में बांस/निर्गुणी के पेड़ लगाए जा सकते हैं। पश्चिम दिशा में कदम/मौलश्री, उत्तर दिशा में जामुन/अशोक, दक्षिण दिशा में आंवला/आम, ईशान कोण पर चमेली/श्वेतार्क, आग्नेय कोण पर गूलर/पलाश, वायव्य कोण पर शमी/नीम, नैऋत्य कोण पर चंदन/सत्यपणि के पेड़ लगाने से लाभ मिलता है। पंडित ज्योतिषाचार्य पं राजीव शर्मा जी के अनुसार राशि के अनुसार वृक्षारोपण करने से लाभ का फल सीधा मिलता है।

Related posts

विकास को लेकर नहीं होनी चाहिए राजनीति: महाजन

Vijay Shrer

कोरोना अपडेट : देश में एक बार फिर बेकाबू होती कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में सामने आए 16,764 नए केस

Neetu Rajbhar

29 सितंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, नक्षत्र व राहुकाल का समय

Rahul