featured देश हेल्थ

कोरोना अपडेट : देश में एक बार फिर बेकाबू होती कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में सामने आए 16,764 नए केस

India Corona cases last 24 hours कोरोना अपडेट : देश में एक बार फिर बेकाबू होती कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में सामने आए 16,764 नए केस

कोरोना अपडेट || भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16,764 नए मामले सामने आए है। जबकि इस दौरान देशभर में 7,585 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इसी के साथ ही कोरोना संक्रमण के रिकवरी होने से ठीक होने वाले संक्रमितओं की संख्या बढ़कर 3,42,66,363 हो गई है। यह आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार यानी 31 दिसंबर  2021 की सुबह जारी किए गए। इसके मुताबिक बीते 24 घंटों में 220 लोगों की मौत हो गई है।

भारत में ओमिक्रोन

इसी बीच भारत में ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या 1,270 हो गई है। हालांकि इनमें से 374 लोग ठीक हो चुके हैं।  इसी के साथ अब भारत में ओमिक्रोन 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में पैर पसार चुका है। 

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले

मौजूदा समय में भारत में कोविड की सक्रिय मामलों की संख्या 91,361 हो गई है ताजा आंकड़ों के मुताबिक आज सुबह 7:00 बजे तक भारत में टीकाकरण का आंकड़ा 1,44,54,16,714 पहुंच गया है।  वहीं देश में बीते 24 घंटे में कुल 12,50,837 टेस्ट किए गए हैं। इसी के साथ ही भारत में अब तक 67.78 करोड़ से अधिक परीक्षण किए जा चुके हैं।

राज्य में कोरोना की स्थिति

वहीं राज्य की बात करें तो बीते 24 घंटों में  सबसे अधिक कोरोना के सक्रिय मामले सबसे केरल में है, यहाँ 21,908 मामले सक्रिय हैं वहीं महाराष्ट्र (14,127), पश्चिम बंगाल (7,433), कर्नाटक (7,478), तमिलनाडु (6,562) मामले अभी भी सक्रिय हैं।

राज्यों में ओमिक्रोन की स्थिति 

ताजा आंकड़ों के मुताबिक ओमिक्रोन के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में 450, दिल्ली में 320, केरल में 109, गुजरात में 97, राजस्थान में 69, तेलंगाना में 62, तमिलनाडु में 46, कर्नाटक में 34, आंध्र प्रदेश में 16, हरियाणा में 14, ओडिशा में 14, पश्चिम बंगाल में 11, मध्य प्रदेश में 9, उत्तराखंड में 4, चंडीगढ़ में 3, जम्मू कश्मीर में 3, अंडमान निकोबार में 2, उत्तर प्रदेश में 2, गोवा में 1,हिमाचल प्रदेश में लद्दाख में 1, मणिपुर में 1,पंजाब में 1, बिहार में 1 मामले दर्ज किए गए है। हालांकि 374 लोगों संक्रमण मुक्त भी हो चुके है। आपको बता दें देश में ओमिक्रोन वेरिएंट ने अभी तक 23 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में दस्तक दे दी है। 

 

Related posts

राहत की खबरः देश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, तीसरे दिन 19 हजार से कम केस

Aman Sharma

फेसबुक डाटा स्कैंडल: 5 करोड़ यूजर्स का डाटा चुराने वाली कंपनी के CEO सस्पेंड

rituraj

परेड ग्राउंड में, किशोर उपाध्याय ने वन अधिकारों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया

Rani Naqvi