featured धर्म

29 सितंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, नक्षत्र व राहुकाल का समय

aaj ka rashifal 7 29 सितंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, नक्षत्र व राहुकाल का समय

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2022 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की की पूजा- अर्चना की जाती है। जानें आज का राशिफल…..

मेष
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घरवालों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी की किसी बात से नाराज हो सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। परिवार में उल्लास का माहौल रहेगा।

वृष
ज्यादा पैसा खर्च करने से बचें। घर के लिए कोई जरूरी चीजें खरीद सकते हैं। दिन की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है लेकिन रात होते-होते बात संभल जाएगी। साझेदारी में व्यापार करने के लिए सही समय नहीं है।

मिथुन
आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा पैसा खर्च करने से बचना होगा। काम से समय निकालकर जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। घर में किसी अतिथि के आने से घर का माहौल खुशनुमा होगा।

कर्क
मन में नकारात्मक विचार न आने दें। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। ऐसे में संयम से काम लें। दान-पुण्य के कार्यों से आत्मसंतोष मिलेगा। बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वरना स्थिति बेकाबू हो सकती है।

सिंह
आज दिन की शुरुआत में धन हानि हो सकती है। जीवनसाथी से अपने मन की बात साझा करेंगे। दफ्तर में आज की गई मेहनत आने वाले समय में प्रभाव दिखाएगी। परिवार में किसी खास से आपकी कहासुनी हो सकती है।

कन्या
जीवनसाथी के साथ मिलकर पुरानी यादें ताजा करेंगे। परिवार में हुई अनबन दफ्तर के काम में आपकी एकाग्रता को भंग कर सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव रहेगा। आज के दिन काफी सक्रिय रहेंगे।

तुला
रचनात्मक कार्यों के जरिए आमदनी बढ़ेगी। मूड रोमांटिक रहेगा। आज मिली नई जानकारी के आधार पर अपने प्रतिस्पर्धियों के सामने प्रभावी साबित होंगे। आज दांपत्य जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

वृश्चिक
आज कोई भी काम करने से पहले घर से बड़े आशीर्वाद लेकर निकलें। जीवनसाथी से हुई अनबन को बातचीत करके सुर जाने की जरूरत है मौसम परिवर्तन के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

धनु
पुरानी बातों में उलझना सही नहीं है। मन शांत करने के लिए आराम करें। आज महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन से आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। व्यस्त समय के कारण अपने लिए वक्त निकालना मुश्किल होगा।

मकर
जमीन-जायदाद संबंधी निवेश के लिए दिन शुभ है। वैवाहिक जीवन में खुशी बनी रहेगी। नई योजनाएं आकर्षित करेंगी और ये आमदनी का नया जरिया बन सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ
आपका उदार स्वभाव लोगों को पसंद आएगा। घर में कोई कलह होने पर स्थिति काबू करने की कोशिश करें। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है, ध्यान रखें। विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन
दिन बीतने के साथ ही वित्तीय स्थिति भी बेहतर होगी। अपनी पूरी लगन से काम करें। काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक होगी। आज आप की कोशिश वैवाहिक जीवन में नई ऊर्जा ला सकती है।

Aaj Ka Panchang: आज 29 सितंबर 2022 गुरुवार का दिन है। आश्विन मास की शुक्ल चतुर्थी तिथि 12:09 AM तक उपरांत पंचमी है। सूर्य कन्या राशि पर योग–विष्कुम्भ ,करण-वणिज और विष्टि आश्विन मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 29 सितंबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-चतुर्थी तिथि 12:09 AM तक उपरांत पंचमी
  • नक्षत्र-हस्त 06:16 AM तक उसके बाद चित्रा
  • करण-वणिज और विष्टि
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-विष्कुम्भ
  • वार-गुरुवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय–6:21 AM
  • सूर्यास्त-6:12 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 9:20 AM ,29 सितंबर
  • चन्द्रास्त- 8:38 PM, 29 सितंबर
  • राहु काल-01:46 PM से 03:15 PM तक

Related posts

फीफा वर्ल्ड कप में खेले जा रहे मैच में बजा नोरा फतेही का गाना , गाना बजते ही नाचने लगी नोरा, वीडियो किया शेयर

Rahul

राजनीति: क्या भाजपा के राम-लखन बनेंगे अरविंद-जितिन या पार्टी के मन में कुछ और है

Pradeep Tiwari

उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के एम जोसफ बनेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज,आज होगा शपथ ग्रहण

rituraj