featured Breaking News देश

ब्रेकफास्ट पर नए मंत्रियों को मोदी समझाएंगे पार्टी की रणनीति

pm modi ब्रेकफास्ट पर नए मंत्रियों को मोदी समझाएंगे पार्टी की रणनीति

मोदी कैबिनटे में रविवार को एक बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। शनिवार तक लगाई जा रही अटकलों के बीच शाम तक यह उन नए लोगों के नाम साफ हो गए जिन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिलने वाली है। रविवार को पीएम मोदी ने सभी नए चेहरों को नाश्ते पर बुलाया है। पीएम मोदी ब्रेकफास्ट पर सभी नए चेहरों से अपने विजन को साझा करने वाले हैं। जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

pm modi ब्रेकफास्ट पर नए मंत्रियों को मोदी समझाएंगे पार्टी की रणनीति
pm modi

मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले नए चेहरे
1. शिव प्रताप शुक्ला
2. अनंत कुमार हेगड़े
3. अश्विनी कुमार चौबे
4. वीरेंद्र कुमार
5. सत्यपाल सिंह
6. राजकुमार सिंह
7. अल्फोंस कन्ननथनम
8. हरदीप सिंह पुरी
9. गजेंद्र सिंह शेखावत

2019 के लिए पीएम मोदी का यह अंतिम विस्तार माना जा रहा है। लेकिन देखने वाली बात यह है कि जेडीयू और शिवसेना के सांसदों को कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। वही अगर बात की जाए नए चेहरों की तो सत्यपाल सिंह बागपत से सांसद हैं यूपी लोकसभा सांसदर हैं, 64 साल के अश्विनी कुमार चौबे बक्सर के लोकसभा सांसद हैं, आर के सिंह बिहार के आरा से लोकसभा सांसद हैं, अनंत कुमार कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से लोकसभा सांसद हैं, हरदीप सिंह पुरी संसद के सदस्य नहीं है लेकिन विदेश मामलों में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, शिव प्रताप शु्क्ल उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं, गजेंद्रर सिंह शेखावत राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सांसद हैं, वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद हैं, अल्फोंस कन्नाथनम संसद के किसी सदन के सदस्य नहीं हैं लेकिन उन्हें भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

Related posts

नए साल पर पर्यटकों के खिले चेहरे, बर्फ के पहाड़ देखकर दिल हुआ बाग-बाग

Trinath Mishra

हार्दिक पटेल ने बीजेपी की जीत के लिए ईवीएम को ठहराया जिम्मेदार

Breaking News

’10 राजाजी’ होगा ‘प्रणव दा’ का नया आशियाना

Rahul srivastava