Breaking News featured देश भारत खबर विशेष वायरल

चीनी जासूस को भारतीय जानकारी देता था PIB वाला पत्रकार राजीव शर्मा

नई दिल्ली। दिल्ली में एक पत्रकार PIB journalist Rajeev Sharma को पकड़ा गया है जो जिस पर चाइना के लिए जासूसी करने का आरोप है।  पत्रकार के साथ-साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक चीनी महिला और एक नेपाल के नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों आरोपियों के जरिए राजीव शर्मा को जासूसी के एवज में मोटी रकम दी जा रही थी।

नई दिल्ली। दिल्ली में एक पत्रकार PIB journalist Rajeev Sharma को पकड़ा गया है जो जिस पर चाइना के लिए जासूसी करने का आरोप है।  पत्रकार के साथ-साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक चीनी महिला और एक नेपाल के नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों आरोपियों के जरिए राजीव शर्मा को जासूसी के एवज में मोटी रकम दी जा रही थी।

चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स के लिए लेख लिखने वाले राजीव शर्मा 2010 से 2014 तक चीनी सरकार के मुखपत्र से जुड़े रहे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि चीन के खुफिया एजेंसी के ऑफिसर माइकल ने लिंकडइन अकाउंट के जरिए राजीव शर्मा से संपर्क साधा और उसके बाद भारतीय सेना से जुड़ी जानकारियां ली जाती रही।

मामले की जांच पड़ताल में राजीव शर्मा PIB journalist Rajeev Sharma को दोषी पाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पीतमपुरा स्थित उनके घर से 14 सितंबर को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि राजीव शर्मा की उम्र 8 वर्ष है और वह चीन को भारतीय सेना से जुड़े दस्तावेज भेज रहे थे। इसके बदले उनको काफी मोटी रकम मिलती थी। चीनी खुफिया एजेंसी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा से भूटान, सिक्किम और सिक्किम के ट्राई जंक्शन, डोकलाम और भारत म्यांमार के रिश्तों और भारत-चीन सीमा पर सेना की तैनाती से जुड़ी जानकारी ली गई।

40 वर्षों में भी नहीं समझ पाये देश की सुरक्षा का पाठ

पिछले 40 वर्षों से मीडिया में रहने वाले राजीव शर्मा के घर से बड़ी तादाद में सेना के खुफिया दस्तावेज बरामद हुए हैं। राजीव शर्मा प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो के रजिस्टर्ड पत्रकार हैं और देश की बड़ी-बड़ी न्यूज़ एजेंसी के लिए काम कर चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने 61 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा PIB journalist Rajeev Sharma को उनके पीतमपुरा के घर से 14 सितम्बर को गिरफ्तार किया।

राजीव शर्मा PIB journalist Rajeev Sharma को गिरफ्तार करने के बाद पुख्ता जानकारी जुटाई गई और नेपाली नागरिक राज होरा और चीनी महिला  किंग शी को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों दिल्ली के महिपालपुर में एमजेड फार्मेसी और एमजेड मॉल नाम से दो शेल कंपनी चलाते हैं और इन कंपनियों के जरिए राजीव को अब तक चीन से 30 लाख रुपये से ज्यादा का पेमेंट आ चुका है। हालांकि इन दोनों कंपनियों के असली मालिक एक चीनी दम्पति हैं जो चीन में है और जो सूरज और उषा नाम से कंपनी चलाते हैं।

आपको बता दें कि राजीव शर्मा की चीनी खुफिया अफसर माइकल से मुलाकात कई देशों में हुई है जिनमें मालदेव भी शामिल है। सन 2019 में चीन के एक अन्य खुफिया अफसर जार्ज चीन में राजीव शर्मा ने मुलाकात की थी और उन्होंने दलाई लामा से जुड़ी हुई जानकारी देने के बारे में कहा था।

जॉर्ज ने खुद को चीन की एक मीडिया कंपनी का जनरल मैनेजर बताया और राजीव से कहा कि अगर वह ये काम करेंगे तो उनको महिपालपुर की एक कंपनी के जरिए एक जानकारी या लेख के लिए 500 यूएस डॉलर से ज्यादा पैसा पहुंच जाएगा। राजीव को 10 किश्तों में हवाला और शेल कंपनी के जरिए पिछले एक साल में 30 लाख से रुपये से ज्यादा दिया गया।

PIB journalist Rajeev Sharma को जानकारी देने वालों की तलाश

हालांकि पुलिस अब उस शख्स की तलाश में है जो राजीव शर्मा PIB journalist Rajeev Sharma को इन तमाम खुफिया दस्तावेजों को उपलब्ध कराता था। पुलिस ने जिस चीनी महिला किंग शी को पकड़ा है वह जामिया विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही है। राजीव शर्मा चीनी महिला और नेपाली नागरिक यह तीनों मिलकर भारत सरकार के खुफिया जानकारियों को दुश्मन देश चीन को भेजते थे जिसके बदले उन्हें मोटी रकम मिलती थी।

Related posts

तृणमूल कांग्रेस को फिर लगा झटका, दुर्गा पूजा के बाद पार्टी छोड़ेंगे मुकुल रॉय

Pradeep sharma

मुलायम सिंह लखनऊ के लिए रवाना, नहीं करेंगे आजम खान से मुलाकात

kumari ashu

मजदूरों के लिए चलाई जा रहीं बसों पर बीजेपी के झंडे लगवाने को क्यों कह रहीं प्रियंका गांधी?

Mamta Gautam