Breaking News featured देश

15 वर्ष पूर्व मरी, नौ लोग गये जेल, अब तीन बच्चों संग जिंदा मिली लड़की

dead found alive 15 वर्ष पूर्व मरी, नौ लोग गये जेल, अब तीन बच्चों संग जिंदा मिली लड़की
  • भारत खबर || लखनऊ 

15 वर्ष पूर्व जिस लड़की के अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था और अब उसके उस प्रकरण को लोग भूल भी चुके थे अचानक वह लड़की जिंदा हो गई! मामला उत्तर प्रदेश के उरई जनपद का है जहां के मनीगंज में रहने वाली 15 साल की 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा सावित्री मां बाप के साथ दिल्ली में थे तभी कहा गया कि वह गायब हो गई। सावित्री के मां-बाप ने उरई के ही 9 लोगों पर नामजद आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।

यह केस पूरे देश की मीडिया में छाया रहा और 9 लोगों को जेल जाना पड़ा था। इस केस में एक व्यक्ति की जेल में ही मौत हो गई। यह मामला अभी तक अदालत में चल रहा है हालांकि इसकी कोई विशेष चर्चा नहीं रही थी।

अचानक जिंदा हो गई सावित्री!

13 वर्ष पूर्व गायब हुई 15 साल की सावित्री अचानक जिंदा हो गई। गायब होने के बाद उस लड़की ने शादी कर ली थी और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रह रही थी। सावित्री के अभी तीन बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि लड़की के अचानक मिल जाने की वजह से पूरे क्षेत्र में यह विशेष चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सीबीआई से लेकर पुलिस महकमा तक दंग है।

जिस वक्त की यह घटना है उस वक्त बहुत हंगामा हुआ था परिजनों ने नौ लोगों को जेल भिजवा कर बहुत बड़ा गुनाह किया। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतने दिनों बाद इस केस के खुलने पर अब सीबीआई पुलिस और अदालत क्या एक्शन लेंगे।

परिजनों व लड़की के खिलाफ हो कार्रवाई

आपको बता दें कि जिन 9 लोगों की जिंदगी खराब हुई है, जिनके परिवार उजड़े हैं और जिनका आशियाना तबाह हो गया है उनके परिजनों के हित को देखते हुए वर्तमान में जिंदा मिले सावित्री और उसके परिजनों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई जरूर होनी चाहिए ताकि आने वाले वक्त में कोई इस तरह से किसी निर्दोष को फंसाकर जेल भिजवा सके।

Related posts

कांवड़ यात्रा मामले पर केंद्र सरकार ने दाखिल किया अपना हलफनामा

pratiyush chaubey

पेट्रोल-डीजल की कीमत में एक बार फिर आया उछाल, जानिए क्या है आपके शहर का हाल

Neetu Rajbhar

देश कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 39,980, मरने वालों की संख्या 1301

Rani Naqvi