नई दिल्ली: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक बार फिर दो दिन बाद तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पेट्रोल में 27 पैसे प्रतिलीटर तो डीजल में 28 पैसे प्रतिलीटर का इजाफा हुआ है। लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी के कारण तेल अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली में पेट्रोल 94.76 पैसे प्रतिलीटर है तो डीजल 85.66 रुपए प्रतिलीटर मिल रहा है।
महानगरों में तेल का भाव
शहर पेट्रोल/ प्रति लीटर डीजल/ प्रति लीटर
दिल्ली 94.76 85.66
मुंबई 100.98 92.99
चेन्नई 96.23 90.38
कोलकाता 94.76 88.51
भोपाल 102.89 94.19
पटना 96.90 90.94
लखनऊ 92.04 86.05
1 जून को भी हुई थी बढ़ोतरी
सार्वजनिक क्षेत्र की ईंधन कंपनियों ने एक जून को पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 23 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। कई राज्यों के शहरों में पेट्रोल 100 रुपए से ऊपर पहुंच गया है। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहर शामिल है जहां पर पेट्रोल 100 के पार पहुंच चुका है।
हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर रोज सुबह 6 बजे बदलाव किया जाता है। सुबह 6 बजे से ही नई दर लागू हो जाती है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कई अन्य टैक्स जैसे एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन जैसी कई चीजें जोड़ने के बाद इनके रेट लगभग दोगुना हो जाते हैं। इन्ही मानको के आधार तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं।
SMS के जरिए तेल के दामों का लगा सकते हैं पता
पेट्रोल और डीजल के प्राइस आप एसएमएस से जरिए भी पता लगा सकते हैं। इसके साथ ही इंडियल ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होता है। लेकिन ध्यान रहे कि हर शहर का कोड अलग-अलग होता है। ये आपको आसानी से इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर ही मिल जाता है। इससे आप अपने शहर में तेल के भाव पता कर सकते हैं।