featured यूपी

महिला स्पेशल बूथ पर जल्द शुरु होगा टीकाकरण, जानिए क्या है तैयारी

महिला स्पेशल बूथ पर जल्द शुरु होगा टीकाकरण, जानिए क्या है तैयारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में टीकाकरण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसीलिए सभी 75 जिलों में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया गया। राजधानी लखनऊ में मेगा वैक्सीनेशन कैंप भी लगाया गया। अब महिलाओं के लिए अलग से महिला स्पेशल बूथ बनाने की तैयारी हो रही है।

सभी जिलों में अलग बनेगा महिला स्पेशल बूथ

उत्तर प्रदेश सरकार सभी 75 जिलों में महिलाओं के लिए अलग से टीकाकरण बूथ बनाने की तैयारी कर रही है। इससे टीका लगने की गति भी बढ़ेगी और आने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी, इसकी शुरुआत सोमवार से हो सकती है। बता दें कि इसके पहले अभिभावक स्पेशल बूथ भी बनाया गया था। जहां छोटे बच्चों के माता-पिता का अलग से टीकाकरण किया जा रहा था। अलग बूथ और सुविधा के पीछे बच्चों की सुरक्षा मुख्य वजह थी।

टीकाकरण बूथ पर होंगी महिला कर्मचारी

महिला स्पेशल टीकाकरण बूथ पर काम करने वाले कर्मचारी भी महिला ही होंगी। ऐसे बूथ प्रदेश के सभी जिलों में संचालित किए जाएंगे, सोमवार से यह सुविधा शुरू हो सकती है। राजधानी लखनऊ में टीकाकरण को लेकर विशेष जोश दिखाई दे रहा है। गुरुवार को शहर में जब आंधी और तेज बारिश हुई इस दौरान में लोगों का हौसला कमजोर नहीं हुआ।

अलग-अलग सेंटर पर लोग टीकाकरण के लिए डटे रहे। हालांकि नए स्लॉट बुक करने वाले लोगों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर वैक्सीनेशन सेंटर पहले से ही भर चुके हैं। ऐसे में नए लोगों को टीकाकरण के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

Related posts

उज्जैन के महाकाल मंदिर प्रांगण में होगी ‘ओ माई गॉड 2’ की शूटिंग

Rani Naqvi

पूर्व पीएम वाजपेयी ने अपनी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस जानें क्या कहा था ?

mahesh yadav

America News: कैलिफोर्निया में एक गुरुद्वारे में चली गोली, दो लोगों की मौत

Rahul