Breaking News यूपी

पंचायत चुनाव : दूसरे चरण में हिंसा के बीच 72 फीसदी हुआ मतदान

पंचायत पंचायत चुनाव : दूसरे चरण में हिंसा के बीच 72 फीसदी हुआ मतदान

लखनऊ। यूपी के पंचायत चुनाव का दूसरा चरण सोमवार को संपन्न हो गया। इस दौरान 72 फीसदी मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया।

दिन भर की गहमागहमी के बीच कई जगहों से हिंसा की भी खबरें आईं। वहीं कई जगहों से मतपेटियों के लूटने का भी मामला आया।

एटा में दो प्रत्याशियों के बीच जमकर बवाल हुआ। दोनों प्रत्याशियों ने एकदूसरे के उपर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने एकदूसरे के आरोप जमकर पथराव भी किया। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की भी सूचना मिली है।

वहीं दूसरी ओर अमरोहा से भी बवाल का मामला सामने आया है। अमरोहा में भी फर्जी मतदान करने के आरोपों को ही लेकर बवाल हुआ। इस दौरान पुलिस को मामले को शांत कराने में पसीने छूट गए। जबकि चित्रकूट में पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस पर आरोप हैं कि उन्होंने लोगों को बेवजह पीटा है।

इसके अलावा कन्नौज में वोटिंग के दौरान अचानक बवाल हो गया। लोग एकदूसरे पर पथराव करने लगे। इस बीच बीचबचाव करने गई पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। इस दौरान एक सिपाही और दरोगा भी घायल हो गए।

इस तरह बढ़ता रहा मतदान का प्रतिशत
जनपद 09 बजे 11 बजे 01 बजे 03 बजे 05 बजे
मुजफ्फरनगर 11.57 25.02 40.06 55 66.05
बागपत 11.16 27.50 41.07 57.2 68.58
गौतमबुद्धनगर 10.50 30 48 60 70.20
बिजनौर 11.78 23.09 41.02 55.42 65.70
अमरोहा 10.11 27.71 43.02 56.90 68.74
बदायूं 13 21 36 51 65
एटा 11.58 22.89 36.07 51.44 65.22
मैनपुरी 10.07 19.09 38.05 54.27 63.13
कन्नौज 09 19.07 30.02 51.40 62.90
इटावा 09.05 22.84 38.04 50.80 63
ललितपुर 10.50 22.04 31.06 53 66.20
चित्रकूट 09.01 19.40 30.98 43.57 55.93
प्रतापगढ़ 09.47 19.91 30.37 45.52 52.14
लखनऊ 11 24 38 53 65.90
लखीमपुर खीरी 09.07 27 39.55 52.60 63.40
सुल्तानपुर 10 21.07 30.78 43.10 55.86
गोंडा 07 14.40 25 41 51
महाराजगंज 09.05 21.25 39.05 51.10 63.88
वाराणसी 09 23/05 35 41.64 56
आजमगढ़ 10.07 27 39.06 51.20 58.45

Related posts

आईपीएल का हुआ आगाज, पहले दिन भिड़ेंगे दो पूर्व चैंपियन

lucknow bureua

उत्तर प्रदेश मिशन 2022 : चुनावी समीकरण सुधारने के लिए भाजपा का सामाजिक संपर्क अभियान शुरू

Neetu Rajbhar

दुनिया के टॉप-10 अमीर देशों में भारत का नाम

bharatkhabar