featured यूपी राज्य

उत्तर प्रदेश मिशन 2022 : चुनावी समीकरण सुधारने के लिए भाजपा का सामाजिक संपर्क अभियान शुरू

BJP उत्तर प्रदेश मिशन 2022 : चुनावी समीकरण सुधारने के लिए भाजपा का सामाजिक संपर्क अभियान शुरू

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में एकजुट भाजपा आज से प्रदेश में सामाजिक संपर्क अभियान की शुरुआत कर रही है। इस सामाजिक संपर्क अभियान के तहत भाजपा 17 से 31 अक्टूबर तक 27 जगहों पर सम्मेलनों का आयोजन करेगी। जहां लोगों को मोदी-योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराया जाएगा। 

सीएम योगी करेंगे अभियान की शुरुआत

आज 11 बजे से शुरू होने वाले इस सामाजिक संपर्क अभियान की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। साथ ही इस अभियान के तहत प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा सहित कई केंद्रीय व पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्मेलन में सम्मिलित होंगे।

सामाजिक संपर्क अभियान का क्या है उद्देश्य

भारतीय जनता पार्टी अभियान के तहत प्रदेश में सामाजिक समीकरण को सुधारने की कोशिश करेगी साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग जाति के लोगों से इस सम्मेलन के द्वारा संवाद किया जाएगा और उन्हें मोदी योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।

Related posts

लखनऊ- अस्पताल में लगे कैमरे रखेंगे मास्क पर नजर, बिना मास्क दिखे तो..

Aditya Mishra

Asian Games Hangzhou 2023: फाइनल में गोल्ड से चूके दिव्या-सरबजोत, शूटिंग में भारत के हाथ आया सिल्वर

Rahul

अल्मोड़ाःबीजेपी जिला कार्यसमिति की बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय.

mahesh yadav