Breaking News featured दुनिया देश राज्य

परमाणु शक्ति को पूरी तरह सक्रिय करेगा उत्तर कोरिया : किम जोंग उन

Uttar Korea
  • भारत खबर || नई दिल्ली

परमाणु के परीक्षण व उसे पूरी तरह से सक्रिय करने को लेकर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने एक कार्यक्रम के दौरान अपना बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि उत्तर कोरिया पूरी तरह से परमाणु की शक्ति को सक्रिय करेगा वह इसमें सफलता हांसिल करेगा।

Kim Jong Un
उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के शातिर दिमाग को लेकर गए उनकी रणनीति को लेकर अन्य देश काफी आश्चर्यचकित रहते हैं। किम जोंग उन ने अपने देश में ऐसे आयुधों का निर्माण किया है। जो बाहरी आक्रमण शक्ति को तहस-नहस करने में पूरी तरह सक्षम हैं।

Uttar Korea
बताते चलें कि शनिवार को उत्तर कोरिया सत्तारूढ़ दल की 75वीं वर्षगांठ ऐसे समय में मनायी गई। जिसमें सभी घातक आयुध, अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के साथ-साथ परमाणु आदि को पेश किया गया। इसी दौरान उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने देश की जनता को कोरोना वायरस काल का पूरी ताकत से सामना करने का संदेश भी दिया।

Uttar Korea
उन्होंने सभी को चेताते हुए यह कहा कि उत्तर कोरिया अपनी सैन्य शक्ति के साथ-साथ आयुधों की शक्तियों को भी पूरी तरह मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य अपनी सैन्य शक्ति को मजबूत बनाना है। यदि कोई बाहरी ताकत हमारे देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाती है तो हम उसे दंडित करने के लिए अपनी पूरी ताकत का प्रयोग करने में पीछे नहीं रहेंगे। हम उसे दंड देने में पूरी तरह सक्षम हैं।

Related posts

हल्द्वानी: जमरानी बांध परियोजना को लेकर सांसद अजय भट्ट ने अधिकारियों संग की बैठक

pratiyush chaubey

कांग्रेस में हुआ बड़ा फेर-बदल, 8 नए सचिव किए गए नियुक्त

rituraj

साल का तीसरा ग्रहण कोरोना में लोगों के जीवन पर क्या डालेगा असर?

Mamta Gautam