featured धर्म

साल का तीसरा ग्रहण कोरोना में लोगों के जीवन पर क्या डालेगा असर?

moon 2 1 साल का तीसरा ग्रहण कोरोना में लोगों के जीवन पर क्या डालेगा असर?

साल का तीसरा ग्रहण 5जुलाई को लगने जा रहा है। गुरू पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण एक ही दिन होने से इस ग्रहण के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। ज्योतिषियों की मानें तो ये ग्रहण प्राकृतिक रूप से आपदा ला सकता है। तो वहीं इसका असर सभी राशियों पर पड़ने वाला है।
5 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण जिसमें चंद्रमा का कोई भी हिस्सा नहीं कटेगा इसलिए इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा इसके अलावा यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। जिस वजह से सूतक नहीं लगेगा।

moon 1 1 साल का तीसरा ग्रहण कोरोना में लोगों के जीवन पर क्या डालेगा असर?

चंद्र ग्रहण का क्या पड़ेगा असर?
5 जुलाई के दिन ग्रहण गुरु पूर्णिमा के दिन घटित होने जा रहा है। यह लगातार तीसरा साल होगा जब गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। चंद्र ग्रहण रविवार को सुबह 8 बजकर 38 मिनट से आरंभ हो जाएगा जो 11 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण धनु राशि में और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होगा। ग्रहण का साया धनु राशि में होने से इस राशि के जातकों पर कुछ प्रभाव देखने को मिल सकता है।
चंद्रमा का व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर रहता है। क्योंकि यह पृथ्वी के सबसे करीब है। चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा कमजोर हो जाता है और जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा अशुभ होते हैं, उन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

5 जुलाई यानि कल लगने वाले चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं है। चूंकि यह ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा. यह ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है। उपछाया चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होता है। इस दिन गुरु पूर्णिमा का भी पर्व है। इस पर्व चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं माना जाएगा। पूजा आदि कार्य किए जा सकेंगे।

किन राशियों के लिए है शुभ?
चंद्र ग्रहण पर खास गज केसरी योग बन रहा है और इसका 5 राशि वालों पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। चंद्रमा और गुरु इस दौरान धनु राशि में होंगे। एक राशि में दोनों ग्रहों की युति गज केसरी योग बनाती है। चंद्र ग्रहण के दौरान बना गज केसरी योग कई राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। मिथुन, कर्क, वृश्चिक, धनु और मकर राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण पर गज केसरी योग का ज्यादा लाभ मिलेगा।

चंद्र ग्रहण में क्या न करें?
हालांकि ज्योतिष शास्त्र में ऐसी सलाह दी जाती है कि ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए। ग्रहण के दौरान ज्यादा से ज्यादा मंत्रों का जाप करें। ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करें और पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करें।
किसी भी तरह के हथियार। चाकू। कैंची को करीब न रखें। ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण गर्भवती महिलाओं और उनके पेट में पल रहे भ्रूण को प्रभावित करता है इसलिए सलाह दी जाती है कि वह घर से बाहर न निकलें।

https://www.bharatkhabar.com/scientists-discover-human-ochre-mining-activity-in-submerged-ancient-caves-sputnik-news/
ग्रहण के समय आप इन तमाम बातों को ध्यान रख सकते हैं।

Related posts

कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका जल्‍द ही होगी रिलीज, फिल्‍म रिलीज से पहले आई बुरी खबर

Rani Naqvi

टेस्ट सीरीज हारने के बावजूद भी ICC रैंकिंग में भारत टॉप पर

mahesh yadav

आनंद अस्पताल के मालिक ने नहीं किया सुसाइड बल्कि की गई है उनकी हत्या..

Mamta Gautam