featured देश यूपी

नोएडा में महिला से बदसलूकी का VIDEO VIRAL, आरोपी खुद को बताता है भाजपा नेता

Shrikant tyagi नोएडा में महिला से बदसलूकी का VIDEO VIRAL, आरोपी खुद को बताता है भाजपा नेता

नोएडा से श्रीकांत त्यागी नाम के शख्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में त्यागी एक महिला के साथ गाली-गलौच करते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने महिला से हाथापाई भी करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी भाजपा का नेता है।

ये भी पढ़ें: सेना ने 5 दिन तक सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम को परखा

वायरल वीडियो में में कथित रूप से दिख रहा है कि वह एक महिला के साथ बहस कर रहा है और कुछ ही देर में वह महिला के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर देता है।

पुलिस ने महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में कथित BIP के एक नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जहां एक ओर भाजपा नेता का वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस और सपा ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है तो वहीं भाजपा का कहना है कि श्रीकांत शर्मा का उसकी पार्टी से कोई वास्ता नहीं है।

पुलिस की मानें तो सेक्टर-98 -बी के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (किसी भी महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी पुलिस की हिरासत में आरोपी श्रीकांत की पत्नी, ड्राइवर, भाई और मैनेजर है। इन सबसे पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।

Related posts

हार्दिक पटेल का दावा, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से लिया गया इस्तीफा

Rani Naqvi

महाराष्ट्र: सामने आया शौचालय घोटाला, सिर्फ कागजों में बने शौचालय

Pradeep sharma

Uttarakhand: सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को दिया गया हेवलवाणी गढ़भूमि सम्मान

Rahul