featured देश राज्य

हार्दिक पटेल का दावा, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से लिया गया इस्तीफा

09 42 हार्दिक पटेल का दावा, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से लिया गया इस्तीफा

अहमदाबाद। पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने बीते गुरुवार को राजकोट में दावा किया कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से इस्तीफा ले लिया गया है और अगले 10 दिन में कोई पाटीदार या क्षत्रिय ही राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभालेगा। उधर, मुख्यमंत्री रूपाणी ने गांधी नगर में इस संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा- इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं उठता। हार्दिक अफवाह फैला रहे हैं।

 

09 42 हार्दिक पटेल का दावा, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से लिया गया इस्तीफा

 

बतौर मुख्यमंत्री कार्यकाल पूरा करूंगा- रूपाणी

रूपाणी ने कहा कि मैं अपने पांच साल का कार्यकाल बतौर मुख्यमंत्री पूरा करूंगा। हार्दिक को इस्तीफे की प्रक्रिया पता नहीं है। मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा किसी कैबिनेट मीटिंग में नहीं, बल्कि राजभवन में राज्यपाल को सौंपता है। नितिन पटेल ने कहा, “हमारे मुख्यमंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया है। विपक्ष विवाद बढ़ाने के लिए ऐसी अफवाहों को फैला रहा है। खबर यह भी है कि नितिन पटेल अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम छोड़कर दिल्ली चले गए हैं। प्रदीप सिंह जडेजा: वटवा सीट से विधायक और गृह राज्य मंत्री भीकू भाई दलसाणीया:गुजरात भाजपा के संगठन महामंत्री रह चुके हैं और संघ के विश्वस्त माने जाते हैं।

2017 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने विजय रूपाणी

वहीं रूपाणी 2014 में पहली बार राजकोट पश्चिम से विधायक बने, आनंदीबेन पटेल के मंत्रिमंडल में वे कैबिनेट मंत्री बने। फरवरी 2016 में उन्हें गुजरात भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया। अगस्त 2016 में वे पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। 2017 में उन्होंने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Related posts

योगी सरकार के 4 साल पूरे होने पर मनेगा जश्न, होंगे कई कार्यक्रम

Aditya Mishra

युवा मोर्चा ने की यूपी के 58 जिला अध्यक्षों की घोषणा

Shailendra Singh

लखनऊ: इतने महीने में हर ग्राम पंचायत का होगा अपना ग्राम सचिवालय

Shailendra Singh