featured देश

Weather Today: देश के कई राज्यों में बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

180352 rainweb 1 Weather Today: देश के कई राज्यों में बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Today: देश के कई राज्यों में बारिश से तबाही की खबर सामने आ रही है जहां 24 घंटों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 33 लोगों की मौत हुई, जबकि 17 लापता हैं।

ये भी पढ़ें :-

Aaj Ka Panchang: जानिए 21 अगस्त 2022 का पंचांग, तिथि और राहुकाल का समय

हिमाचल में 22 लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक तबाही मंडी, कांगड़ा और चंबा में हुई। वहीं, उत्तराखंड में चार ने जान गंवाईं। इसके अलावा ओडिशा में चार, जम्मू-कश्मीर में दो और झारखंड में एक की मौत हुई। इस बीच कई इलाकों में बाढ़ का अलर्ट भी जारी किया गया है

इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान
अगले 24 घंटे के बारे में पूर्वानुमान लगाया गया है कि हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, दक्षिण झारखंड, छत्तीसगढ़ और आंतरिक ओडिशा में मध्यम से भारी बारिश से होने की आशंका है। गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के शेष हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हिमाचल में भारी बारिश का कहर
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का कहर दिखा है। मंडी, कांगड़ा और चंबा में भारी बारिश के कारण काफी तबाही मची है। भारी बारिश के कारण हुए हादसों में 22 लोगों की मौत हो गई है जबकि छह लोग लापता बताए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा नुकसान मंडी, कांगड़ा और चंबा जिलों में हुआ है। राज्य में कई स्थानों से भूस्खलन की खबरें आई हैं। राज्य में छोटे-बड़े 336 मार्गों पर आवागमन बंद हो गया है। राज्य सरकार की ओर से पर्यटक को हिमाचल की यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

राजस्थान में दो दिनों तक होगी बारिश 
राजस्थान में एक बार फिर मानसून की सक्रियता का असर दिखने लगा है। अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में जोरदार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 21 और 22 अगस्त को राज्य में व्यापक वर्षा होगी। इस दौरान राज्य के जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

यूपी के कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट
पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद शनिवार को गंगा, कोटावाली और मालन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों ही नदियों में आई बाढ़ अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बनती जा रही है। बाढ़ का पानी अब रिहायशी इलाकों में भी घुसने लगा है।

Related posts

रूस और यूक्रेन में युद्ध जारी, यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत, भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी की जारी

Rahul

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार का फोकस

Shailendra Singh

पाक ने आतंक के खिलाफ नहीं उठाएं सख्त कदम तो करेंगे कार्यवाई : यूएस

shipra saxena