featured यूपी

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार का फोकस

मिशन शक्ति के तीसरे चरण के अभियान का शुभारम्भ

लखनऊ। घरेलू और कामकाजी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर उत्तर प्रदेश सरकार काम कर रही है। इसके लिए सरकार ने ’मिशन शक्ति’ नाम से कार्यक्रम चलाया है। ‘मिशन शक्ति’ के माध्यम से प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं को शिक्षित, सशक्त, स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर बनाने का काम करती है। मिशन शक्ति अभियान का दो चरण पूरा हो चुका है।
प्रदेश में महिलाओं और बेटियों को स्वावलम्बी बनाने के लिए ‘मिशन शक्ति’ के तीसरे चरण के अभियान का शुभारंभ 30 जुलाई को किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने ‘मिशन शक्ति’ हेतु नामित नोडल विभाग गृह एवं महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी विभाग आपस में बेहतर सामंजस्य स्थापित कर अभियान को सफल बनायें। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिया है कि माह दिसम्बर तक की साप्ताहिक कार्य योजना आगामी 02 दिवसों में उपलब्ध कराएं।

श्री तिवारी ने कहा कि ‘मिशन शक्ति’ अभियान में महिलाओं को जागरूक एवं स्वावलम्बी बनाये जाने हेतु आम-जनमानस का भी अधिक से अधिक सहयोग प्राप्त किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में अधिक से अधिक महिलाओं को भागीदार बनाकर उनके जीवन स्तर को उच्च एवं उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाये।

मिशन शक्ति अभियान में महिला ग्राम प्रधानों को जोड़ा जायेगा

महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक करने में महिला ग्राम प्रधानों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण रहती है। इसलिए ‘मिशन शक्ति’ के तीसरे चरण में नवचयनित महिला ग्राम प्रधानों को भी इस अभियान से जोड़कर उनकी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराई जायेगी। इस अभियान के अन्तर्गत महिलाओं के उत्थान हेतु कार्यरत विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं व्यक्तियों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों हेतु उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा।

इसके अलावा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलम्बन के लिए जनपद के प्रत्येक तहसील में स्थापित महिला हेल्प डेस्क को प्रभावशाली ढ़ंग से संचालित किया जायेगा। हेल्प डेस्क में प्राप्त होने वाली शिकायतों के अनुश्रवण की भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

Related posts

चीन ने पाकिस्तान की भारत के शांतिवार्ता की पहल का समर्थन किया

Rani Naqvi

जमीन तो जमीन अंतरिक्ष पर भी जंग पर उतरा चीन, किलर सेटेलाइस से किया हमला..

Rozy Ali

मंडियों और धर्मिक स्थलों को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन

Aditya Mishra