featured देश

BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा दिन, विधानसभा और लोकसभा चुनाव पर मंथन

54 1673888568 BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा दिन, विधानसभा और लोकसभा चुनाव पर मंथन

 

भाजपा की दो दिन तक चलने वाली कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुई। बैठक में 2023 में 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी पर मंथन हुआ।

यह भी पढ़े

अलीगढ़ में हुआ विवाद : पथराव-फायरिंग में तीन लोग हुए घायल, आगरा रोड पर लगा जाम

 

इस मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। वहीं भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमजोर बूथों की पहचान कर उस पर मजबूती से काम करने को कहा। पार्टी ने ऐसे 72 हजार बूथों की पहचान की है। अब तक 1 लाख 32 हजार बूथों पर पार्टी पहुंच भी चुकी है।

54 1673888568 BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा दिन, विधानसभा और लोकसभा चुनाव पर मंथन

हमें इस साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जीतना है। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए चुनावों पर भी चर्चा की और कहा कि गुजरात की जीत ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। हिमाचल में सरकार बदलने का ट्रेंड हम नहीं तोड़ पाए।

55 1673888747 BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा दिन, विधानसभा और लोकसभा चुनाव पर मंथन 67 1673888914 BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा दिन, विधानसभा और लोकसभा चुनाव पर मंथन

आपको बता दें कि बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सभी महासचिव, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, सभी प्रदेशाध्यक्ष और पदाधिकारी भी शामिल हुए। इससे पहले भाजपा हेडक्वार्टर में सोमवार सुबह नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी।

Related posts

बिहार: अररिया से सांसद तसलीमुद्दीन का निधन

Pradeep sharma

3rd ODI: विंडीज के हाथों भारत की 43 रनों से हार, सीरीज 1-1 की बराबरी पर

mahesh yadav

सेना मुख्यालय पर हमलाः गृहमंत्री का रुस- अमेरिका दौरा रद्द

Rahul srivastava