featured मध्यप्रदेश

भारत जोड़ो यात्रा के 78 दिन पूरे, प्रियंका गांधी भी मौजूद

WhatsApp Image 2022 11 24 at 12.06.13 PM भारत जोड़ो यात्रा के 78 दिन पूरे, प्रियंका गांधी भी मौजूद

 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर से मध्यप्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूरी ताकत झोंक रहे हैं कि राहुल यहां के लोगों का दिल जीत लें।

ये भी पढ़ें 

एक्सप्रेस-वे नई पहचान, सूखा और डकैती बुंदेलखंड की पुरानी बात: सीएम योगी

आपको बता दें कि राजनीतिक जानकार मानते हैं कि मध्यप्रदेश में राहुल की यात्रा के रिस्पॉन्स का बाकी हिंदी राज्यों पर भी असर पड़ेगा। इसी से राहुल का भविष्य तय होगा। हालांकि राहुल की यात्रा को शुरू हुए आज 24 नवंबर को 78 दिन हो चुके हैं।

WhatsApp Image 2022 11 24 at 12.06.13 PM भारत जोड़ो यात्रा के 78 दिन पूरे, प्रियंका गांधी भी मौजूद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में दाखिल हो चुकी है। मध्यप्रदेश में यह यात्रा पांच जिलों से होकर गुजरेगी। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा में आज पहली बार राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी भी शामिल हुई हैं।

1ef82eecf5af903c3a95e1730b6a38f61669255964562457 original भारत जोड़ो यात्रा के 78 दिन पूरे, प्रियंका गांधी भी मौजूद

प्रियंका गांधी के यात्रा में शामिल होने के कारण कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा। आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को हुई थी, मगर अभी तक प्रियंका गांधी ने यात्रा में हिस्सा नहीं लिया था।

प्रियंका चार दिनों तक लेंगी यात्रा में हिस्सा

आज सुबह बोरगोन गांव से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई जिसमें राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी यात्रा की अगुवाई करती हुई दिखीं। मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी चार दिनों तक रुकेंगी और इस दौरान उनका पूरा फोकस भारत जोड़ो यात्रा पर ही रहेगा।

 

आज की यात्रा का शेड्यूल

भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ वाले 6 जिलों की 17 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। राहुल बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा जिलों से गुजरेंगे। यात्रा के दौरान वे दो ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे। यात्रा जब मालवा बेल्ट से होकर गुजरेगी, तो 26 नवंबर को अंबेडकर की जन्मस्थली पर राहुल एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे।

Related posts

बड़ी खबर: विधायक को आया धमकी भरा फोन, वीडियो के एवज में मांगे 50 लाख रुपये

Saurabh

World Corona Update : दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या हुई 24.54 करोड़

Neetu Rajbhar

बारिश के चलते प्रदेश की स्थितियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, मुवानी दौरा रद्द

Rani Naqvi