featured लाइफस्टाइल हेल्थ

आज से ही छोड़ दें देर रात का खाना, वरना होंगे ये नुकसान

lifestyle1 आज से ही छोड़ दें देर रात का खाना, वरना होंगे ये नुकसान

हम अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखते हैं। लेकिन जाने अनजाने हमें पता भी नहीं होता और हम कुछ चीजों की अनदेखी कर अपने शरीर के साथ खिलवाड़ करते हैं।

यह भी पढ़ें:- कल भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे, जानें कब और कहां देखें मैच

शरीर के साथ खिलवाड़ में ही शामिल है हमारा लेट नाइट डिनर। पहले रात में देर से घर आना उसके बाद देर रात खाना करने से हमारे दिन भर की मेहनत पर पानी फिर जाता है।

देर रात खाना आज हर घर का फैशन बन गया है। लेकिन शायद आपको नहीं पता कि देर रात का ये खाना आपकी सेहत के लिए बेहद हानिकारक होता है। अगर आप किसी कारणवश कभी कभार खाना लेट खाते हैं तो इसमें कोई परेशानी वाली बात नहीं है, लेकिन अगर आप में से किसी ने भी इसे अपनी आदत बना ली है तो यकीन मानिए इससे सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकता है।

एक्सपर्ट की मानें तो रात 8 बजे के बाद डिनर नहीं करना चाहिए अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी सेहत पर इसका बुरा असर पड़ेगा। क्योंकि सोने और खाने के बीच 2 घंटे का गैप होना बहुत जरूरी है।

ये हैं देर से खाना खाने के नुकसान

वजन बढ़ता है: आज हर दूसरा शख्स मोटापे को लेकर परेशान रहता है। लोग जिम में घंटों मोटापे को कम करने के लिए परेशान होते हैं। लेकिन उनको इससे छुटकारा नहीं मिलता है। इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि आपका लेट से खाना खाना है। अगर आप अपना वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो खाना खाने और सोने के बीच 2 से 3 घंटे का गैप जरूर रखें।

नींद पर पड़ता है असर: अक्सर लोगों को रात में नींद न आने की परेशानी होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप लेट से खाना खाते हैं। क्योंकि इससे शरीर का नेचुरल साईकिल प्रभावित होता है। रात को सोते वक्त बेचैनी महसूस होती है।

ब्लड प्रेशर: विशेषज्ञों के मुताबिक लगातार देर से खाना खाने से आपको बीपी (Blood Pressure), कोलेस्ट्रॉल ( Cholestrol) और डायबिटीज ( Diabetes) की समस्या हो जाती है। साथ ही हार्ट से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है।

पाचन: जब आप देर से खाना खाते हैं तो सीधे बिस्तर पर ही जाते हैं। जिससे कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। क्योंकि आप खाना खाने के बाद कोई भी एक्टिविटी नहीं करते हैं। जिससे पाचन क्रिया प्रभावित होने लगती है।

लो एनर्जी लेवल: अगर आप देर रात खाना खाते हैं तो दूसरे दिन आपको कब्ज सिर दर्द और अन्य समस्या होने लगती है, इससे आपका एनर्जी लेवल कम होता है।

Related posts

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला की नजरबंदी खत्म करने के आदेश

Rani Naqvi

झारखंड में गोलियां लगे 6 शव मिले, नक्सलवादी वारदात की आशंका

bharatkhabar

पूर्व सांसद दाऊद अहमद के रसूख पर चला एलडीए का बुलडोजर

Shailendra Singh