December 6, 2023 1:02 am
featured देश भारत खबर विशेष

Video: मनचले को अपनी हरकतें पड़ीं भारी, याद आई अपनी नानी

kARMA Video: मनचले को अपनी हरकतें पड़ीं भारी, याद आई अपनी नानी

मनचले अक्सर राह चलते बेटियों को अपना शिकार बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। लेकिन वो भूल जाते हैं कि इंटरनेट का युग है यहां आज लड़कियां लड़कों से पीछे नहीं हैं, जो छेड़खानी करने पर चुप बैठ जाएं।

यह भी पढ़ें:- धूम धाम से मनाया जाएगा बिहार पंचमी महोत्सव

इसी क्रम में इंटरनेट पर एक लिफ्ट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक लड़का लिफ्ट में मौजूद लड़की के साथ बदतमीजी करते हुए देखा जा रहा है। लेकिन इस लड़के को नहीं पता था कि जिस लड़की को वो छेड़ रहा था उसमें उसे उसकी नानी याद आ जाएगी।

ये वीडियो किसी लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे से रिकॉर्ड किया हुआ है। वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की लिफ्ट के अंदर आती है, जहां एक लड़का पहले मौजूद होता है।

ये लड़का लगातार लड़की को घूरता रहता है और अगले ही पल इसके पास जाकर उसे छेड़ने भी लगता है, यहां तक ये लड़का, लड़की के कंधे पर हाथ भी रख लेता है। लड़की का गुस्सा तब सातवें आसमान पर पहुंच जाता हैं और वो लड़के को थप्पड़ मार देती है। इसके बाद लड़की, लड़के की जमकर कुटाई करती है।

वीडियो में लड़की ने लड़के को ऐसा सबक सिखाया की वो उसे जिंदगी भर याद रखेगा। इस वीडियो को ट्विटर पर “LockerRoomLOL” नाम की आईडी से साझा किया गया है। इसे लाखों लोग अब तक देख चुके हैं।

 

Related posts

प्रधानमंत्री ने ह्यूस्टन में सिख समुदाय के सदस्यों के साथ परस्पर बातचीत की

bharatkhabar

अखिलेश से मिले पहलवान नरसिंह, सीबीआई जांच का आश्वासन

bharatkhabar

देश में 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 8,909 नए मामले, संख्या 2 लाख के पार पहुंची

Rani Naqvi