National Child Award: आज शाम 4 बजे पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। ये कार्यक्रम अपने आधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग में होगा।
ये भी पढ़ें :-
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। नवाचार, समाज सेवा, शैक्षिक, खेल, कला एवं संस्कृति और वीरता की छह श्रेणियों में बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियां प्राप्त हुई है। इसके लिए भारत सरकार इन बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करती है। इसके तहत प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण-पत्र दिया जाता है।
PM Modi to interact with Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar awardees today
Read @ANI Story | https://t.co/hquFSA46Uk#PMModi #RashtriyaBalPuraskar pic.twitter.com/nHYFdQDF6c
— ANI Digital (@ani_digital) January 24, 2023
11 बच्चों को मिलेगा पुरस्कार
इस साल बाल शक्ति पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों के तहत देश भर से 11 बच्चों को पीएमआरबीपी-2023 के लिए चुना गया। पुरस्कार पाने वालों में 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 6 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं।
इन अलग-अलग क्षेत्रों से चुने गए बच्चे
- कला और संस्कृति से 4 बच्चे।
- बहादुरी से 1 बच्चा।
- नवाचार से 2 बच्चे।
- समाज सेवा से 1 बच्चा।
- खेल से 3 बच्चे।