featured धर्म

24 जनवरी 2023 का राशिफल, आइए जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj ka Rashifal horoscope of 2 may 2021 24 जनवरी 2023 का राशिफल, आइए जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 24 जनवरी 2023 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन बजरंग बली को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। परंतु वर्तमान परिस्थितियों की वजह से ये समय शांतिपूर्ण तरीके से बीताने का है। साझेदारी संबंधी बिजनेस में भी अभी स्थिति सामान्य ही रहेगी

वृषभ
यात्रा से संबंधित योजना बनाई जा सकती है। काम से संबंधित बातों में भी प्रगति नजर आएगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन
जीवन साथी के साथ भावनात्मक संबंध और मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकिया आएंगी। पिछले कुछ समय से चल रही घरेलू परेशानियों का आज कोई समाधान मिलेगा।

कर्क
जो प्रोजेक्ट आपको प्राप्त हुआ है, उसे पूरा करने के लिए आपको लोगों की मदद की आवश्यकता हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा. जीवन साथी के साथ आप प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे।

सिंह
आर्थिक लाभ आज आपको प्राप्त हो सकता है। दिल और दिमाग दोनों में भी संतुलन बनाए रखना आपके लिए आवश्यक होगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है।

कन्या
लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का भी सहयोग मिलेगा। आपका कर्म प्रधान होना स्वतः ही आपके भाग्य का भी निर्माण करेंगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्रों में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ेगी।

तुला
अनुशासन रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। जमीन व गृह निर्माण के क्षेत्र में लाभ होगा। परिवार वाले आपके द्वारा किए गए कार्य कार्यों की तारीफ करेंगे. जीवन साथी के साथ आप किसी रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं।

वृश्चिक
आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आप अपने प्रयासों में कुछ परिवर्तन लाएंगे और इसमें आपको कामयाबी भी मिलेगी। करियर से संबंधित बड़ी संधि आपको प्राप्त होगी।

धनु
व्यवसाय में अचानक ही कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो बहुत ही फायदेमंद रहेगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। पार्टनरशिप संबंधी योजना बन रही है। रूके धन का आगमन होगा।

मकर
किसी भी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से घर में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए मित्रता में कुछ दूरी बनाकर रखें। प्रेम संबंधों को परिवार के समक्ष उजागर करने के लिए समय उत्तम है।

कुंभ
व्यवसायिक दृष्टि से समय कुछ अनुकूल रहेगा। परंतु समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कार्यभार बढ़ सकता है।

मीन
सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं में समय व्यतीत करने तथा उचित योगदान देने से आपको खुशी और नई ऊर्जा महसूस होगी। विद्यार्थियों को भी अपनी मेहनत की उचित परिणाम हासिल होंगे।

Aaj Ka Panchang: आज 24 जनवरी 2023 मंगलवार का दिन है। माघ मास की शुक्ल पक्ष तृतीया 03:22 PM तक उसके बाद चतुर्थी है। सूर्य – मकर राशि योग-वरीयान, करण -गर और वणिज है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 24 जनवरी का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-तृतीया 03:22 PM तक उसके बाद चतुर्थी
  • नक्षत्र-शतभिषा 09:58 PM तक उसके बाद पूर्व भाद्रपद
  • करण- गर और वणिज
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-वरीयान
  • वार-मंगलवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:14 AM
  • सूर्यास्त–6:04 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-9:17 AM, 24 जनवरी
  • चन्द्रास्त-8:59 PM, 24 जनवरी
  • राहु काल -राहु 03:21 PM से 04:43 PM तक

Related posts

पारंपरिक वेशभूषा में चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग का महाबलीपुरम में पीएम मोदी ने किया भव्य स्वागत

Rani Naqvi

पाक पीएम आतंक से अकेले नहीं लड़ सकते तो हम से कहें-राजनाथ सिंह

mahesh yadav

भिवंडी कोर्ट में आज पेश होंगे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

kumari ashu