featured देश पंजाब

अंबिका सोनी ने क्यों किया सीएम बनने से इनकार, कौन होगा पंजाब का अगला मुख्यमंत्री, सिद्धू या सुखजिंदर सिंह रंधावा?  

22222 अंबिका सोनी ने क्यों किया सीएम बनने से इनकार, कौन होगा पंजाब का अगला मुख्यमंत्री, सिद्धू या सुखजिंदर सिंह रंधावा?  

कौन होगा पंजाब का कैप्टन, इस सवाल का जवाब अभी तक साफ नहीं हो पाया है। जहां आज सुबह तक अंबिका सोनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबरें चल रही थीं। तो वहीं अब खुद अंबिका सोनी ने मुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया है।

कौन होगा पंजाब का अगला मुख्यमंत्री

कौन होगा पंजाब का कैप्टन, इस सवाल का जवाब अभी तक साफ नहीं हो पाया है। जहां आज सुबह तक अंबिका सोनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबरें चल रही थीं। तो वहीं अब खुद अंबिका सोनी ने मुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया है। अंबिका सोनी को सीएम बनाने पर आलाकमान ने मन बना लिया था, मगर खुद अंबिका ने मुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया है। माना जा रहा था कि कुर्सी के अगले दावेदार के नाम पर आज मुहर लग जाएगी।

अंबिका सोनी 50 साल से राजनीति में हैं

अंबिका सोनी 50 साल से राजनीति में हैं। कैप्टन अमरिंदर के इस्तीफे के बाद दो नाम सबसे आगे चल रहे थे। इनमें एक नाम था अंबिका सोनी और दूसरा नाम था सुनील जाखड़ का। बताया जा रहा है कि सिद्धू खेमे की ओर से सुनील जाखड़ के नाम पर आपत्ति जताई गई, जिसके बाद अंबिका सोनी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो गया था। हालांकि, उन्होंने सीएम का पद ठुकरा दिया है।

अंबिका सोनी ने क्यों किया सीएम बनने से इनकार?

अंबिका सोनी को सामने से सीएम पद का ऑफर दिया गया। लेकिन सवाल ये उठता है कि अंबिका ने मुख्यमंत्री बनने से इनकार क्यों कर दिया। इस सवाल का जवाब अंबिका ने खुद दे दिया है। अंबिका सोनी ने अपने बयान में कहा कि पंजाब का मुख्यमंत्री सिख होना चाहिए। अंबिका सोनी ने ये भी कहा है कि वो पार्टी की लॉयल हैं और सम्मान करती हैं, लेकिन वो मुख्यमंत्री पद नहीं संभालना चाहतीं।

मुख्यमंत्री की रेस में शामिल सिद्धू

अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद अब नए मुख्यमंत्री के नामों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो चुका है। अब मुख्यमंत्री की रेस में नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हो चुके हैं। अंबिका के सिख मुख्यमंत्री बनाए जाने के बयान के बाद सिद्धू के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें भी तेंज हो गई हैं। खैर. मुख्यमंत्री की रेस में अभी सुनील जाखड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी, नवजोत सिंह सिद्धू और विजय इंदर सिंगला भी शामिल हैं।

Related posts

जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं के अधिकारों को लेकर आमने-सामने आई केंद्र और राज्य सरकार

Breaking News

मायावती को एक और झटका, ब्रजेश पाठक भाजपा में शामिल

bharatkhabar

IPL 2019: अब किंग्स इलेवन पंजाब के साथ नहीं नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग

mahesh yadav