featured देश शख्सियत

हिंदी की सुप्रसिद्ध लेखिका मन्नू भंडारी का निधन, 91 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

595038 mannu bhandari no more हिंदी की सुप्रसिद्ध लेखिका मन्नू भंडारी का निधन, 91 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

हिंदी की सुप्रसिद्ध लेखिका और कथाकार मन्नू भंडारी का सोमवार को निधन हो गया है। 91 साल की उम्र में मन्नू भंडारी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

प्रसिद्ध लेखिका मन्नू भंडारी का 90 साल की उम्र में निधन, 'महाभोज' और 'आपका  बंटी' जैसी कालजयी रचनाओं के लिए हुईं प्रख्यात | Writer Mannu Bhandari dies  at age of ...

हिंदी की सुप्रसिद्ध लेखिका मन्नू भंडारी का निधन

हिंदी की सुप्रसिद्ध लेखिका और कथाकार मन्नू भंडारी का सोमवार को निधन हो गया है। 91 साल की उम्र में मन्नू भंडारी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में मन्नू भंडारी का इलाज चल रहा था यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। महिलाओं की आज़ादी जैसे विषयों पर लिखने वाली और नई कहानी की सशक्त हस्ताक्षर मन्नू भंडारी की पहचान ‘महाभोज’ और ‘आपका बंटी’ जैसे उपन्यासों से है।

हिंदी की मशहूर लेखिका मन्नू भंडारी का निधन, 'आपका बंटी' जैसी रचनाओं के लिए  थीं मशहूर - famous writer mannu bhandari passes away apka bunty book NTC -  AajTak

ये भी पढ़ें:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया रानी कमलापति रेलवे स्‍टेशन का उद्घाटन

3 अप्रैल, 1939 को हुआ था जन्म

मन्नू भंडारी का जन्म मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा गांव में 3 अप्रैल, 1939 को हुआ था। उनकी पहचान पुरुषवादी समाज पर चोट करने वाली लेखिका के तौर पर होती थी। मन्नू भंडारी प्रसिद्ध साहित्यकार राजेंद्र यादव की पत्नी थीं। उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस कॉलेज में बतौर टीचर अपनी सेवाएं दीं। हिंदी साहित्य में उनके योगदान के लिए लोग उन्हें याद करते हैं।

writer mannu bhandari – Legend News

मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

कई दशकों तक लगातार लेखन में सक्रिय रहने वाली मन्नू भंडारी ने इसके इतर दूसरे विषयों पर भी अपनी कलम चलाई है। ‘आपका बंटी’, ‘मैं हार गई’, ‘तीन निगाहों की एक तस्वीर’, ‘एक प्लेट सैलाब’, ‘यही सच है’, ‘आंखों देखा झूठ’ और ‘त्रिशंकु’ जैसी महत्वपूर्ण कृतियों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा। मन्नू भंडारी की लिखी किताबों पर फिल्में भी बनी हैं। उनकी कहानी ‘यही सच है’ पर 1974 में ‘रजनीगंधा’ फिल्म बनाई गई। बासु चटर्जी ने इस फिल्म को बनाया था। बता दें कि मन्नू भंडारी का अंतिम संस्कार मंगलवार को दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

Related posts

उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ में कांग्रेस ने महिला मैराथन का किया आयोजन

Neetu Rajbhar

जनता दर्शन: पुलिस कार्रवाई से नाराज हुए सीएम योगी, इलाज के लिए भी देंगे मदद, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

नागरिक संशोधन बिल: एक क्लिक पर जानें पूरी डिटेल्स

Trinath Mishra