featured यूपी राज्य

उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ में कांग्रेस ने महिला मैराथन का किया आयोजन

Screenshot 2021 12 28 110522 उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ में कांग्रेस ने महिला मैराथन का किया आयोजन

कांग्रेस की ओर से लड़की हूं लड़ सकती हूं थीम पर आयोजित महिला मैराथन में आज मंगलवार को हजारों लड़कियों ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि कांग्रेस की ओर से महिला मैराथन का आयोजन रविवार को किया जाना था। लेकिन राजधानी लखनऊ में प्रशासन द्वारा निषेधाज्ञा लागू लगाए जाने की वजह से अनुमति नहीं मिली। प्रशासन की ओर से अनुमति ना मिलने के बाद कांग्रेस ने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। 

हालांकि आज कांग्रेस ने महिला मैराथन का आयोजन राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में किया है। 

इस दौरान प्रतिभागियों ने नृत्य किया साथ ही लड़की हूं लड़ सकती हूं गीत की बीट पर मैराथन दौड़ शुरू हुई।

वही उत्तर प्रदेश कांग्रेस टि्वटर हैंडल पर हेस्टैक लड़की हूं लड़ सकती हूं करते हुए लिखा है कि पर्वत क्या मेरे आगे, मैं चांद को लांघ भी सकती हूँ, घर भी चलाया है मैंने, मैं देश भी चला सकती हूँ, फसल उगाई इन हाथों ने, सरहद पे भी लड़ सकती हूँ|   

Related posts

दस अप्रैल को भारत बंद, आयोजकों का नहीं कोई पता

Rani Naqvi

जम्मू शहर मेें मेट्रो ट्रेन जल्द , परियोजना की बैठक 

Rajesh Vidhyarthi

Good News: अब एक ही पोर्टल पर मिलेगी सभी नौकरियों की जानकारी, सीएम त्रिवेन्द्र ने किया शुभारंभ

Pradeep Tiwari