featured खेल देश यूपी राज्य

अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होने वाले पहले आईएएस अधिकारी सुहास एलवाई

पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एलवाई अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होने वाले पहले आईएएस अधिकारी सुहास एलवाई

टोक्यो ओलंपिक हो या टोक्यो पैरालंपिक दोनों जगह इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा। इस बार टोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले पहले आईएएस अधिकारी सुहास एलवाई का नाम अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करने के लिए दिया गया है। 

आपको बता दें आईएएस सुहास अलवाई नोएडा के जिलाधिकारी हैं और अगर इन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाता है तो वह भारत के पहले आईएएस अधिकारी होंगे जिन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

टोक्यो पैरलंपिक ओर टोक्यो ओलंपिक में भारत की शान बढ़ाने वाले गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा सहित 11 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए नामांकित किया गया है इतना ही नहीं अभी तक 35 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। आपको बता दें टोक्यो पैरालंपिक में नोएडा के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बैडमिंटन में सिल्वर मेडल हासिल किया था।

Related posts

दिल्ली में प्रदूषण स्तर को लेकर राहुल ने शायराना अंदाज में पीएम पर कसा तंज

Breaking News

आज है सावन की शिवरात्रि, जाने क्या है इसका महत्व और कैसे करे भगवान शिव को प्रसन्न

Rani Naqvi

अंबाला से इन 4 मज़दूरों ने पूरा किया छपरा तक का सफर, सुनाई पूरी दस्तान-ए- सफर

Rani Naqvi