featured देश

CWC बैठक में फिर से राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष के पद को, सभांलने को लेकर हुई चर्चा

अयोध्‍या में राहुल गांधी के खिलाफ एक और प्रकीर्णवाद दर्ज, लगा ये आरोप

दिल्ली में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक हुई . जिसमें राहुल गांधी को फिर से  कांग्रेस अध्यक्ष के  पद  पर वापस आने के लिये बातचीत हुई।

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव 21 अगस्त 2022 से 28 सितंबर 2022 के बीच होने वाले हैं। साथ ही इस बैठक में राजनीतिक, आर्थिक और किसानों पर हमले को लेकर तीन प्रस्ताव भी  पास किए गए हैं।

 सदस्यों ने राहुल गांधी से फिर से कांग्रेस अध्यक्ष के पद को सभांलने की बात कही:

इसेक अलावा बैठक बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि CWC के हर सदस्य ने  सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में भरोसा जताय। अगले साल चुनाव तक कांग्रेस अध्यक्ष से नेतृत्व करते रहने को कहा है। इसके अलावा कई सदस्यों ने राहुल गांधी से फिर से कांग्रेस अध्यक्ष के पद को सभांलने की भी बात कही।

जानकारी के मुताबिक पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी  समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी से वापस राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने को कहा।

2019 के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ा:

आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था जिसके बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। इस पर कई सियासी टिप्णीयां भी हुईं।  , राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद से सोनिया गांधी कांग्रेस की कमान संभाली हुई हैं।

जी -23′ के नेता  चाहते हैं  पार्टी के पदों पर बदलाव:

कांग्रेस ने अगले साल सितंबर तक संगठनात्मक बदलाव की रूप-रेखा तैयार कर ली है बता दे कि ‘जी -23’ के नेता चाहते हैं   पार्टी के पदों पर बदलाव करने की मांग कर रहे हैं।

कोरोना के बाद पहली बैठक: 

अभी फिलहाल पार्टी ने उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत पांच राज्यों के आने वाले विधान सभा चुनाव पर ही ध्यान लगाने की बात कही है।आपको बता दें कि कोरोना महामारी के बाद कांग्रेस समिति की ये पहली सामूहिक बैठक है, जिसमें सभी नेता शामिल हुए।

Related posts

राजनीतिक दलों पर बरसे ओमप्रकाश रावत, बोले हार का ठीकरा ईवीएम पर

Rani Naqvi

पाकिस्तान फिर शर्मशार, इस्लामाबाइ हाईकोर्ट ने जाधव पर सुनवाई टाली

Trinath Mishra

शरजील इमाम की मुश्किलें बढ़ी, तीन दिन के लिए बढ़ी पुलिस रिमांड

Rani Naqvi