featured देश राज्य

भाकियू ने कृषि क़ानून और लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर फूंका भारत सरकार का पुतला

bhekiyu भाकियू ने कृषि क़ानून और लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर फूंका भारत सरकार का पुतला

भारतीय किसान यूनियन ने कृषि क़ानून और लखीमपुरखीरी मे हुई घटना को लेकर ग्रह राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर पानीपत खटीमा राजमार्ग पर भारत सरकार का फूंका पुतला। साथ ही घटना को निंदनीय भी बताया। भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि लखीमपुर में जो भी हुआ है वह नहीं होना चाहिए है। ग्रह राज्य मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्त्ता जानसठ डाक बंगले पर इकट्ठा हुए और वहा से भारत सरकार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पानीपत खटीमा राजमार्ग पर जानसठ पुलिस की मौजूदगी मे भारत सरकार का पुतला फूंका भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने कहा सरकार ने जो तीनो कृषि क़ानून बनाये उनके वापस ले।

bhekiyu 2 भाकियू ने कृषि क़ानून और लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर फूंका भारत सरकार का पुतला

वहीं एमएसपी पर कानून बनाये फ़सल का सही दाम मिले बिजली के रेट कम हो गन्ने का मूल्य 415 रूपये कुंतल किया जाये वही उन्होंने कहा लखीमपुरखीरी मे किसानो की जिस तरह रोदकर हत्या की गयी उन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो भारतीय किसान यूनियन के नेता मास्टर महंकार सिंह ने कहा लखीमपुरखीरी मे किसानो हत्या बहुत ही निंदनीय है।

साथ ही उन्होने मांग की केन्द्रीय ग्रह राज्य मंत्री को भारत सरकार बर्खास्त करे वही उन्होंने कहा ज़ब तक केन्द्र सरकार भारतीय किसान यूनियन की मांग नहीं मानती तबतक आंदोलन चलता रहेगा वही उन्होंने कहा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 18 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन पुरे प्रदेश मे रेल रोको व धरना प्रदशन करेगी

Related posts

दिल्ली को फिर मिली हार, लेकिन पंत ने बनाए कई रिकॉर्ड

lucknow bureua

केएमएस-2019 के दौरान 163- लाख मीट्रिक टन धान की खरीद: खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री

Trinath Mishra

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों पर हुआ ग्रेनेड आतंकी हमला, तलाश अभियान जारी

Rani Naqvi